Chandauli News: डीडीयू और गया के बीच छठ पूजा के लिए रोज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

Chandauli News: छठ पूजा के मद्देनजर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया के बीच रोजाना अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, जो महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए यात्रियों को सुविधा देगी।

Ashvini Mishra
Published on: 21 Oct 2025 8:54 PM IST
Chandauli News: डीडीयू और गया के बीच छठ पूजा के लिए रोज चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
X

Chandauli News

Chandauli News: चंदौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन से छठ पूजा में जाने वाली यात्रियों के लिए प्रतिदिन स्पेशल पैसेंजर ट्रेन गया जंक्शन के लिए चलाई जा रही है। यह स्पेशल ट्रेन महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकते हुए गया पहुंचेगी और वहां से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जंक्शन के लिए समयानुसार रवाना होगी ।अगले आदेश तक यह ट्रेन चलती रहेगी।

छठ महापर्व हेतु अपने घर आ रहे यात्रियों की सुविधा हेतु पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल द्वारा 22 अक्टूबर से अगले आदेश तक प्रतिदिन एक अनारक्षित फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन प्रतिदिन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह 9:00 बजे रवाना होगी। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और गया जंक्शन के बीच इस ट्रेन का चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।

गया जंक्शन पहुंचने पर यही ट्रेन इसी मार्ग और ठहराव के साथ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के लिए वापसी करेगी। डीडीयू जंक्शन से 9:00 बजे सुबह खुलने के बाद यह ट्रेन गया जंक्शन तक ओपन टाइमिंग के साथ चलाई जाएगी। गया जंक्शन से डीडीयू तक वापसी में भी ओपन टाइमिंग के साथ परिचालन होगा।छठ पर्व हेतु डीडीयू मंडल तक पहुंच रहे उत्तर और दक्षिण बिहार के यात्रियों के लिये यह ट्रेन काफी सहायक होगी।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story