Chandauli News: मेवे की मूर्ति पूजा पंडाल में बनी चर्चा का विषय,विसर्जन के बाद जलीय जंतु भी लेंगे मेवा का आनंद

Chandauli News: चंदौली में मेवों से बनी इको फ्रेंडली दुर्गा मूर्ति चर्चा में, विसर्जन के बाद जल जीवों को मिलेगा प्रसाद रूपी पोषण

Ashvini Mishra
Published on: 30 Sept 2025 8:49 PM IST (Updated on: 30 Sept 2025 8:55 PM IST)
Chandauli News: मेवे की मूर्ति पूजा पंडाल में बनी चर्चा का विषय,विसर्जन के बाद जलीय जंतु भी लेंगे मेवा का आनंद
X

chandauli Durga Puja

Chandauli News: चंदौली जिले के मुगलसराय क्षेत्र में इस बार दुर्गा पूजा कुछ खास अंदाज़ में मनाई जा रही है। रविनगर में स्थापित पूजा पंडाल में बनाई गई इको फ्रेंडली दुर्गा प्रतिमा न केवल पर्यावरण प्रेमियों के लिए प्रेरणा बनी है, बल्कि लोगों के बीच चर्चा का विषय भी बनी हुई है।इस विशेष प्रतिमा को बनाने में मिट्टी या प्लास्टर ऑफ पेरिस का नहीं, बल्कि पूरी तरह से खाद्य और जैविक सामग्रियों का प्रयोग किया गया है।

मूर्ति को तैयार करने में काजू, बादाम, रागी, चिरौंजी, सूजी और किसमिस जैसी सूखी मेवियों का उपयोग किया गया है। रंगों के लिए भी रासायनिक पेंट की जगह पूरी तरह से प्राकृतिक विकल्पों को चुना गया। मूर्ति को रंगने के लिए दाल, चाय की पत्तियां और रीठा जैसे प्राकृतिक रंगों का उपयोग किया गया है।इस कलात्मक और पर्यावरण हितैषी प्रयास को मूर्त रूप देने में समिति के सदस्यों ने लगातार दो महीने तक परिश्रम किया। यह पहल न केवल एक धार्मिक उत्सव को खास बनाती है, बल्कि जल और पर्यावरण संरक्षण का भी एक सुंदर संदेश देती है।

विसर्जन के समय यह मूर्ति पूरी तरह पानी में घुल जाएगी और कोई प्रदूषण नहीं फैलाएगी। सबसे खास बात यह है कि विसर्जन के बाद जल जीवों के लिए यह मूर्ति प्रसाद का कार्य करेगी, क्योंकि इसमें उपयोग की गई सभी सामग्री खाने योग्य है। इससे न केवल नदियों और तालाबों को नुकसान नहीं पहुंचेगा, बल्कि पर्यावरण को भी संतुलित करने की अनूठी पहल है।

1 / 4
Your Score0/ 4
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story