Chandauli News : तूफान से बर्बाद हुई फसलों के मुआबजे को लेकर किसान आक्रोशित,डीएम को सौंपा पत्रक

Chandauli News : चंदौली में तूफान से धान की फसलें चौपट, किसानों ने मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी, डीएम को ज्ञापन सौंपा।

Ashvini Mishra
Published on: 12 Nov 2025 1:31 PM IST
Chandauli News : तूफान से बर्बाद हुई फसलों के मुआबजे को लेकर किसान आक्रोशित,डीएम को सौंपा पत्रक
X

 तूफान से बर्बाद हुई फसलों के मुआबजे को लेकर किसान आक्रोशित ( Image Credit Newstrack )

Chandauli News : चंदौली धान के कटोरा की किसने की फसलों को मोटा तूफान ने भारी नुकसान पहुंचाया है। तूफान के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल जहां पानी में गिर गई है जिससे गेहूं की फसल की भी बुआई पिछड़ रही हैं। खासकर “धान के कटोरा” कहे जाने वाले इलाकों में किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। इस आपदा से प्रभावित किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर नुकसान की भरपाई की मांग की।

किसानों ने जिलाधिकारी से कहा कि तूफान के कारण उनकी कई महीनों की मेहनत पर संकट आ गया है। खेतों में खड़ी फसलें या तो गिर गई हैं या पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि तत्काल प्रभाव से सर्वे कराया जाए और वास्तविक नुकसान के आधार पर मुआवजा दिया जाए, ताकि किसान अपनी अगली फसल की तैयारी कर सकें।

किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि लेखपालों द्वारा सही ढंग से सर्वे नहीं किया जा रहा है। कई प्रभावित किसानों के खेतों का निरीक्षण किए बिना ही रिपोर्ट तैयार कर दी गई, जिससे उन्हें मुआवजा मिलने की संभावना न के बराबर रह गई है। किसानों ने कहा कि यदि प्रशासन ने निष्पक्ष सर्वे कराकर नुकसान का सही आकलन नहीं किया, तो हजारों किसान आर्थिक संकट में फंस जाएंगे।

किसान यूनियन के पदाधिकारी दिना नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में तूफान से भारी तबाही हुई है। उन्होंने मांग की कि सरकार विशेष राहत पैकेज की घोषणा करे, जिससे किसानों को कुछ राहत मिल सके। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने शीघ्र ही किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसानों ने कहा कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक वे शांत नहीं बैठेंगे।

कुल मिलाकर, मोथा तूफान ने चंदौली के किसानों की कमर तोड़ दी है। अब किसानों की नजर प्रशासन पर टिकी है कि वह उनकी पीड़ा को कब तक समझकर राहत देने की ठोस कार्रवाई करता है।

पत्रक सौंपने में बहुजन समाज पार्टी जिला अध्यक्ष घनश्याम प्रधान,तिलकधारी बिंद, पूर्व प्रधान अनुज सिंह,शेषनाथ यादव, पिंटू पाल सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे।

1 / 8
Your Score0/ 8
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story