TRENDING TAGS :
Chandauli News: चकरघट्टा पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा, पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
Chandauli News: पुलिस टीम ने ग्राम भैसोड़ा में दबिश देकर एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
Chandauli News
Chandauli News: चंदौली जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान में चकरघट्टा पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस टीम ने ग्राम भैसोड़ा में दबिश देकर एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के पुलिस के प्रयासों का हिस्सा है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, चकरघट्टा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैसोड़ा गांव में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव में दबिश दी। इस दौरान, नर्वदापुर गांव निवासी राजेन्द्र कुमार (उम्र लगभग 59 वर्ष) को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के पिपिया में भरी हुई कुल 05 लीटर कच्ची देशी शराब बरामद हुई।
आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल रवाना
पुलिस ने राजेन्द्र कुमार के खिलाफ थाना चकरघट्टा में मुकदमा अपराध संख्या 27/2025, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया है।इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, अभिषेक पाल और कमलेश पाण्डेय शामिल थे।


