TRENDING TAGS :
Chandauli News: 25 वाहनों की हुई नीलामी, 29 लाख से अधिक रुपए का हुआ फायदा
Chandauli News: यह सभी वाहन औद्योगिक नगर पुलिस चौकी, इलिया, सैयदराजा और बलुआ थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए थे, जिन्हें नियमानुसार परिवहन कार्यालय में सुरक्षित रखा गया था।
25 वाहनों की हुई नीलामी (photo: social media )
Chandauli News: चंदौली जिले के परिवहन विभाग के कार्यालय परिसर में मंगलवार को कुल जप्त 25 वाहनों की नीलामी कराई गई। एआरटीओ प्रशासन डॉ. सर्वेश गौतम की देखरेख में संपन्न इस नीलामी में कुल 29 लाख 25 हजार रुपये की राजस्व प्राप्त हुई। नीलामी में ट्रक, डंपर, बस, मिनी बस, मैजिक और ऑटो जैसे भारी एवं हल्के वाहनों को प्रमुखता से शामिल किया गया था।नीलामी प्रक्रिया में कुल 50 बोली लगाने वाले ने भाग लिया, जिससे प्रतिस्पर्धा के बीच बोली प्रक्रिया काफी रोचक रही। यह सभी वाहन औद्योगिक नगर पुलिस चौकी, इलिया, सैयदराजा और बलुआ थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए थे, जिन्हें नियमानुसार परिवहन कार्यालय में सुरक्षित रखा गया था। लंबे समय से खड़े इन वाहनों को नीलामी के माध्यम से निस्तारित किया गया।
इस संबंध में एआरटीओ प्रशासन डॉ. सर्वेश गौतम ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया गया है। इससे न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि जब्त वाहनों के व्यवस्थित निस्तारण का रास्ता भी साफ हुआ है। आरटीओ ने कहा कि तीन माह में यह दूसरी नीलामी है। इससे पहले 32 भारी वाहन व हल्का वाहन से लगभग 40 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी। उन्होंने कहा कि 6 साल के अंदर जनपद में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में वाहनों की नीलामी एक साथ कराई गई है, जिससे परिवहन विभाग को महत्वपूर्ण आर्थिक लाभ मिला है।
इस मौके पर संभागीय निरीक्षक अशोक यादव,जितेंद्र सरोज, फेकू राम, वासुदेव एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारी व लगभग 50 नीलामी बोली लगाने उपस्थित रहे।


