Chandauli News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवहन विभाग की विशेष पहल

Chandauli News : चंदौली में परिवहन विभाग ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया।

Ashvini Mishra
Published on: 14 Oct 2025 9:01 PM IST
Chandauli News : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवहन विभाग की विशेष पहल
X

Chandauli News  ( Image From Social Media) 

Chandauli News: चंदौली जनपद के परिवहन विभाग द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष पहल की गई है। तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग स्कूल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मोटर ड्राईविंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में कुल 55 महिलाओं ने प्रतिभाग किया। तेज सिंह मोटर ड्राईविंग ट्रेनिंग स्कूल के प्रबन्धक द्वारा बताया गया कि यदि महिलाओं द्वारा मोटर ड्राईंविंग प्रशिक्षण लिया जाता है तो उन्हें 25ः की छूट प्रदान की जाएगी।

इस प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण एवं उन्हें स्वाबलम्बी बनाना रहा।इसी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 सर्वेश गौतम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में पूरे प्रदेश में मिशन शक्ति पॉचवे चरण ’’मिशन शक्ति-5.0’’ के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी विभागों के समेकित प्रयासों से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण तैयार कर उन्हें आत्मनिर्भर, स्वाबलम्बी बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मिशन शक्ति 5 के तहत विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के लिए पहल की जा रही है जिसके तहत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉक्टर सर्वेश गौतम द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष ड्राइविंग ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। महिलाओं को ट्रेनिंग के लिए तेज सिंह मोटर ट्रेनिंग संस्थान द्वारा 25% छूट की भी घोषणा की गई।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story