Chandauli News: सैनिकों के सम्मान में रक्षामंत्री के गांव से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों में उत्साह

Chandauli News: तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने व उनके अदम्य साहस व पराक्रम को सम्मानित करने के लिए निकाला जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ व भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने दी है।

Ashvini Mishra
Published on: 19 May 2025 10:35 PM IST
tiranga yatra
X

सैनिकों के सम्मान में रक्षामंत्री के गांव से निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा  (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली के निवासी देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के गांव से मंगलवार को पांच किलो मीटर दूर तक चकिया के गांधी पार्क तक जाएगी। जनपद के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण होगा, जब भारत के रक्षा मंत्री और चंदौली जिले के लाल राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा से सैनिकों के सम्मान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा मंगलवार को शाम 4:00 बजे राजनाथ सिंह के पैतृक आवास से आरंभ होकर चकिया स्थित गांधी पार्क में जाकर समाप्त होगी।

तिरंगा यात्रा देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने व उनके अदम्य साहस व पराक्रम को सम्मानित करने के लिए निकाला जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ व भाजपा के वरिष्ठ नेता राणा प्रताप सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि यह यात्रा न केवल सैनिकों के सम्मान में है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना को प्रोत्साहित करने का भी प्रयास है।

तिरंगा यात्रा का आयोजन

तिरंगा यात्रा का आयोजन पूरे जनपद के नागरिकों द्वारा मिलकर किया जा रहा है, जिसमें भभौरा, रामपुर और रघुनाथपुर समेत आस-पास के गांवों के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा

यह तिरंगा यात्रा अपने आप में विशेष होगी जो देश की सेना का कमान संभालने वाले रक्षामंत्री के परिजनों के साथ पाकिस्तान को धूल चटाने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में होगी।

1 / 5
Your Score0/ 5
Ashvini Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Ashvini Mishra

वरिष्ठ संवाददाता, चंदौलीreporter.ashvini@gmail.com

मैं 2006 से पत्रकारिता कर रहा हूं, शुरुआत समाचार ज्योति दैनिक पेपर से की,फिर 2010 से इलेक्ट्रानिक मीडिया के क्षेत्र में A2Z न्यूज चैनल ज्वाइन किया, फिर K news में रहा, इसके बाद कैमूर टाइम्स और चंदौली समाचार से होते हुए वर्तमान में न्यूज ट्रैक के लिए काम कर रहा हूं।

Next Story