Chandauli News: युवक के झांसे में आकर युवती न घर की रही, न घाट की, शादी से मुकरने के बाद न्याय की लगा रही गुहार

Chandauli News: युवती के अचानक गायब होने पर परिजनों ने बलुआ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में युवक उसे गांव वापस ले आया।

Ashvini Mishra
Published on: 9 July 2025 10:57 PM IST
Chandauli News: युवक के झांसे में आकर युवती न घर की रही, न घाट की, शादी से मुकरने के बाद न्याय की लगा रही गुहार
X

शादी से मुकरने के बाद न्याय की लगा रही गुहार  (photo: social media )

Chandauli News: चंदौली जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव की एक युवती शादी के झांसे आकर यौन शोषण का शिकार हो गई। गांव के ही एक युवक पर आरोप है कि उसने पहले शादी का भरोसा दिलाकर लंबे समय तक युवती का शारीरिक शोषण किया और बीते माह उसे गुजरात के सूरत ले गया। युवती के अचानक गायब होने पर परिजनों ने बलुआ थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में युवक उसे गांव वापस ले आया।

युवक के शादी से मुकरने के बाद युवती न घर की रही, न घाट की रही, न्याय के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर गुहार लगाकर दर-दर की ठोकरे खा रही है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक मामले को रफादफा करने के लिए 10 दिनों में शादी करने का वादा किया। लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बावजूद जब युवक ने शादी नहीं की तो वह अपने वादे से मुकर गया। पीड़िता अब थाने से लेकर गांव तक न्याय के लिए गुहार लगा रही है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

थक-हारकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने और न्याय की मांग की है। उसका कहना है कि युवक ने न केवल भावनाओं से खिलवाड़ किया बल्कि उसका जीवन भी बर्बाद करने की कोशिश की है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Monika

Monika

EX Publisher Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story