TRENDING TAGS :
Chitrakoot News: कसहाई विद्यालय में DM ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों संग खाया मिड-डे मील
Chitrakoot News: चित्रकूट डीएम सुनील शुक्ल ने कसहाई कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। बच्चों संग मध्यान्ह भोजन कर गुणवत्ता परखी, साफ-सफाई पर दिए निर्देश।
Chitrakoot News: चित्रकूट। मुख्यालय से सटे पीएम कम्पोजिट विद्यालय कसहाई, विकास खण्ड कर्वी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा साहू और तहसीलदार कर्वी चन्द्र कांत तिवारी भी मौजूद रहे।पंजिका और अध्यापक उपस्थिति का अवलोकन निरीक्षण के दौरान विद्यालय की पंजिका का अवलोकन किया गया।
विद्यालय में कुल 14 अध्यापक कार्यरत हैं, जिनमें 6 अध्यापक मौके पर उपस्थित थे, जबकि 8 अध्यापक संकुल रैली में बच्चों के साथ शामिल होने के कारण अनुपस्थित थे।छात्र-छात्राओं की संख्या और रसोई स्टाफ विद्यालय में 175 छात्र-छात्राएं प्राथमिक और 190 छात्र-छात्राएं उच्च प्राथमिक विद्यालय में पंजीकृत हैं। विद्यालय में कुल 5 रसोईयां कार्यरत हैं।मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का निरीक्षण के समय बच्चों को एमडीएम वितरण किया जा रहा था। मेनू के अनुसार अरहर की दाल, लौकी मिक्स और रोटी बनाई गई थी।
जिलाधिकारी ने स्वयं बच्चों के साथ एमडीएम खाकर उसकी गुणवत्ता का मूल्यांकन किया, जो संतोषजनक पाई गई। विद्यालय में बने शौचालय साफ-सुथरे नहीं पाए गए। जिलाधिकारी ने तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत कसहाई में केवल एक सफाई कर्मी कार्यरत है, जिससे सफाई में कठिनाई होती है।
जिलाधिकारी ने पर्याप्त सफाई कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने छात्रों से पठन-पाठन की जानकारी ली, जो संतोषजनक पाई गई। उपस्थित अध्यापकों को निर्देश दिए गए कि समय पर विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई सुचारू रूप से कराई जाए तथा विद्यालय में साफ-सफाई और पेयजल की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

