’बाबूजी’ आदर्शों पर सदैव अडिग रहे..., कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि

Kalyan Singh Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Shishumanjali kharwar
Published on: 21 Aug 2025 11:24 AM IST (Updated on: 21 Aug 2025 12:33 PM IST)
Kalyan Singh Death Anniversary
X

Kalyan Singh Death Anniversary

Kalyan Singh Death Anniversary: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘पद्म विभूषण’ सम्मान से सम्मानित कल्याण सिंह ‘बाबू जी’ की आज चौथी पुण्यतिथि है। कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया।

साथ ही पोस्ट में उन्होंने लिखा कि राजस्थान के पूर्व राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, परम रामभक्त, ’पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह ’बाबूजी’ की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि! उन्होंने आगे लिखा कि ’बाबूजी’ असाधारण व्यक्तित्व के साथ अपने मूल्यों, आदर्शों पर सदैव अडिग रहे। अपनी प्रशासनिक दक्षता से उन्होंने देश और प्रदेश की राजनीति को नई दिशा दी। उनकी पावन स्मृतियों को कोटि-कोटि नमन!

अलीगढ़ में मनाया जाएगा हिंदू गौरव दिवस

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर आज अलीगढ़ जनपद में हिंदू गौरव दिवस का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित दोनों उपमुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए समर्थकों की भारी भीड़ एकत्रित होगी। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन और कार्यक्रम के आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

भगवा राजनीति के नायक के रूप में उभरे कल्याण सिंह

पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का जन्म पांच जनवरी 1932 को अतरौली के मढ़ौली गांव में हुआ था। साल 1967 में पहली बार कल्याण सिंह विधायक बने थे। वह भगवा राजनीति की पटकथा लिखने वाले नायक बनकर उभरे थे। उन्होंने अपने सियासी करियर में कई बड़ी जिम्मेदारियों को निभाया। साल 2021 में रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले 21 अगस्त को राजधानी लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था। कल्याण की दूसरी पुण्यतिथि पर नुमाइश मैदान में हर साल हिंदू गौरव दिवस मनाये जाने की घोषणा की गयी थी। इसी क्रम में आज उनकी चौथी पुण्यतिथि पर तालानगरी अलीगढ़ में हिंदू गौरव दिवस का आयोजन किया गया है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story