×

राहुल-प्रियंका से अभद्रताः भड़के कांग्रेसी, बोले- सीएम योगी के इशारे पर हुआ ये सब

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 3:13 PM GMT
राहुल-प्रियंका से अभद्रताः भड़के कांग्रेसी, बोले- सीएम योगी के इशारे पर हुआ ये सब
X
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी के साथ हाथरस में एक बेटी के साथ हुई बलात्कार की घटना के बाद हुई मौत से पीड़ित परिवार को सांत्वना देने हाथरस जा रहे थे, उन्हें हाथरस जाते समय रास्ते में पुलिस द्वारा रोका गया तथा कार से खींच कर उनके साथ बदसलूकी की गई।

झाँसी: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व पार्टी महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी हाथरस में एक बेटी के साथ हुई बलात्कार की घटना के बाद हुई मौत से पीड़ित परिवार को सांत्वना देने हाथरस जा रहे थे। उन्हें रास्ते में पुलिस द्वारा रोका गया तथा कार से खींच कर उनके साथ बदसलूकी की गई। जिसके विरोध में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने इलाइट चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।

यूपी में कायम जंगलराज

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जमकर कोसा। इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं घट रही हैं। हाथरस की बेटी के साथ बर्बरता पूर्ण तरीके से बलात्कार की घटना हुई है। कांग्रेस पार्टी उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के इशारे पर रास्ते में रोका गया और उनके साथ बदसलूकी की गई है। यह बहुत ही निंदनीय है और झांसी में पुलिस द्वारा कांग्रेस के नेताओं को घरों में नजरबंद कर शांतिपूर्ण आंदोलन को प्रभावित करने का कार्य किया।

ये भी पढ़ें- UP उपचुनाव: BSP ने बदला अपना प्रत्याशी, इस ब्राह्मण उम्मीदवार पर लगाया दांव

Jhansi Congress Protest कांग्रेस ने किया प्रदर्शन (फाइल फोटो)

यह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी का हनन है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास डमडम महाराज, इम्तियाज हुसैन, श्रीराम बिलगैयां, मनीराम कुशवाहा, अफजाल हुसैन, अनिल रिछारिया,गिरजा शंकर राय, अभिषेक प्रताप सिंह, अरविंद बबलू पार्षद, वीरेंद्र कुशवाहा, मुन्नी देवी अहिरवार, दीपक शिवहरे, प्रद्युम्न सिंह, महेश कुशवाहा, चंद्रजीत सिंह भोसारी हनी, शेखर नल वंशी, शाहनवाज हुसैन, शादाब अहमद, आतिफ इमरोज, जीशान आकाश पाराशर सुमित दांगी अभिषेक दादू योगेंद्र यादव अनूप सिंह विशाल चौधरी रेहान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुलिस के अभद्र व्यवहार की तीखी आलोचना: राजेंद्र शर्मा

Jhansi Congress Protest कांग्रेस ने किया प्रदर्शन (फाइल फोटो)

हाथरस की गैंगरेप पीड़िता के गांव जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के साथ नोएडा एक्सप्रेस वे पर हाथापाई करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा की गई लाठी चार्ज की पूर्व झाँसी मंडल प्रवक्ता राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र यादव, सुनील तिवारी, रशीद कुरैशी, सुरेन्द्र सक्सेना, के पी श्रीवास्तव एडवोकेट, अरविंद्र रावत एडवोकेट ने तीखी आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ धक्का पुलिस द्वारा दिया जाना सरासर ग़लत है।

ये भी पढ़ें- सरकारी कर्मचारियों पर बड़ी खबर, महंगाई भत्‍ते के भुगतान पर सरकार का ये ऐलान

यह पुलिस का बर्बरता पूर्वक किया गया कार्य है। क्या पीड़िता के घर जाना गुनाह है। पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट पर लाठी चार्ज करना जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता घायल भी हुए हैं और राहुल गांधी पुलिस की धक्का मुक्की से गिर गए हैं उनकी की गई गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश सरकार की विफलता की ओर इशारा कर रही है जनता इसका जवाब देगी।

रिपोर्ट- बी के कुशवाहा

Newstrack

Newstrack

Next Story