×

UP उपचुनाव: BSP ने बदला अपना प्रत्याशी, इस ब्राह्मण उम्मीदवार पर लगाया दांव

इसके पहले मनोज सिंह सोमवंशी हवाई मार्ग से जौनपुर आकर बसपा का झन्डा डन्डा लेकर मल्हनी में प्रचार करते हुए खुद को बसपा का प्रत्याशी बता रहे थे।

Newstrack
Published on: 1 Oct 2020 2:50 PM GMT
UP उपचुनाव: BSP ने बदला अपना प्रत्याशी, इस ब्राह्मण उम्मीदवार पर लगाया दांव
X

जौनपुर: मल्हनी विधानसभा के लिये हो रहे उप चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने आज अपने पुराने प्रभारी को हटाते हुए जय प्रकाश दूबे को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कुछ खबरों ने विगत एक सप्ताह पहले ही बसपा द्वारा प्रत्याशी बदलने की संभावना जताई थी और सच खबरें की बात सच साबित हो गयी है।

मनोज सिंह सोमवंशी की जगह आए जय प्रकाश दूबे

इसके पहले मनोज सिंह सोमवंशी हवाई मार्ग से जौनपुर आकर बसपा का झन्डा डन्डा लेकर मल्हनी में प्रचार करते हुए खुद को बसपा का प्रत्याशी बता रहे थे। लेकिन पार्टी के अन्दर खाने से लगातार खबर मिल रही थी कि अन्तिम समय तक मनोज सिंह सोमवंशी को बसपा मैदान में नहीं रखने वाली है। अब हवाई मार्ग से उनकी वापसी भी कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें- हाथरस कांड: राहुल-प्रियंका के बाद हिरासत में ये नेता, गरमा गई सियासत

BSP Candidate BSP ने बदला अपना प्रत्याशी (फाइल फोटो)

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और वाराणसी प्रभारी मुनकाद अली आज शम्भूगंज बाजार में एक कार्यकर्ता बैठक करते हुए जयप्रकाश दूबे को मल्हनी विधानसभा से उपचुनाव का प्रत्याशी घोषित किया है। इस बाबत एक कार्यक्रम आयोजित कर कार्यकर्ताओं के सामने प्रत्‍याशी चयन की जानकारी दी गई। शम्भूगंज बाजार में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में जयप्रकाश दुबे के नाम की घोषणा की गई। जयप्रकाश दुबे सरायबिका मछलीशहर के मूल निवासी हैं जो एक विद्यालय के प्रबंधक है।

कितने मजबूत हैं दुबे

Jai Prakash Dubey BSP ने बदला अपना प्रत्याशी (फाइल फोटो)

ये भी पढ़ें- करोड़ों का कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: CM ने किया लोकार्पण, है इतना खूबसूरत

जय प्रकाश दूबे बसपा को इस चुनाव में ब्राह्मण समाज के साथ कितनी मजबूती प्रदान कर पायेंगे यह तो भविष्य के गर्भ में है। लेकिन अब तक बसपा के साथ प्रचार में लगे क्षत्रियों ने बसपा नेतृत्व के निर्णय से उस अलविदा कह दिया है। जय प्रकाश दूबे भी सियासत की जंग में नये खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किये हैं। सियासत के पक्खड़ खिलाड़ियों से कितना और कैसे मुकाबला करेंगे अब इस पर भी जनता की नजर होगी।

रिपोर्ट- कपिल देव मौर्य

Newstrack

Newstrack

Next Story