×

हाथरस कांड: राहुल-प्रियंका के बाद हिरासत में ये नेता, गरमा गई सियासत

हाथरस में दलित युवती के साथ हुई बलात्कार की घटना के बाद कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Shivani
Published on: 1 Oct 2020 2:14 PM GMT
हाथरस कांड: राहुल-प्रियंका के बाद हिरासत में ये नेता, गरमा गई सियासत
X

हाथरस. उत्तर प्रदेश में हाथरस जिले में गैंगरेप काण्ड का मामला अब सियासी हो चुका है। आज राहुल गांधी और प्रियंका गांधी रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस पहुंचे। इस दौरान उनपर लाठीचार्ज हुआ। दोनों को हिरासत में लिया गया और दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। कांग्रेसियों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर उबाल है। इन सब के बीच यूपी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिवनारायण परिहार को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

हाथरस जाते समय रास्ते से राहुल-प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी

दरअसल, हाथरस में दलित युवती के साथ हुई बलात्कार की घटना के बाद कांग्रेस ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हुए। रास्ते में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उनके इस काफिले के साथ प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता भी थे।

rahul-gandhi-priyanka-gandhi-1

ये भी पढ़ेंः भारत की मिसाइल तैयार: दुश्मन देशों की सेना बनेगी निशाना, सफल हुआ परीक्षण

पुलिस बर्ताव से नाराज कांग्रेसियों का फूटा गुस्सा

राहुल गांधी जब हाथरस जाने के लिए निकले तो रास्ते भर पुलिस उनके पीछे चलती रही। इसके बाद जैसे ही वह और आगे बढ़े तो पुलिस ने पहले उनके साथ धक्का-मुक्की की। बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राहुल -प्रियंका के खिलाफ पुलिस बर्ताव से नाराज कांग्रेसियों का गुस्सा फूटा और उन्होंने रानीपुर में चक्काजाम कर दिया।

ये भी पढ़ेंः 40 मौतों से हिली दिल्ली: 24 घंटों में मच गया हाहाकार, कोरोना ने मचाया कहर

यूपी किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिवनारायण परिहार हिरासत में

इसके अलावा राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष शिवनारायण परिहार ने मऊरानीपुर में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे शिवनारायण परिहार और अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने झांसी जिले के मऊरानीपुर में रोक लिया और उन्हें भी हिरासत में ले लिया।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shivani

Shivani

Next Story