बेबसी और अपमान! दलित दंपती को पीटा, पेशाब भी पिलाया...वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Mainpuri News: दलित दंपती ने दबंगों पर गंभीर आरोप लगाया है। दंपती का आरोप है कि दबंगों ने जमीन विवाद के चलते पहले उनकी पिटाई की। यहीं नहीं जूते में पेशाब भर कर पिलायी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 15 July 2025 4:46 PM IST
Mainpuri News
X

Mainpuri News

Mainpuri News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आयी है। एक दलित दंपती ने दबंगों पर गंभीर आरोप लगाया है। दंपती का आरोप है कि दबंगों ने जमीन विवाद के चलते पहले उनकी पिटाई की। यहीं नहीं जूते में पेशाब भर कर पिलायी। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी होने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पीड़ित दंपति ने पुलिस को दी गयी अपनी शिकायत में बताया कि तहसीलदार ने राजस्व विभाग की टीम ने नापजोख कर जमीन पर कब्जा दिलाया था। जिसको लेकर गांव में ही रहने वाली विजेंद्र उर्फ टिंकू, सुषमा, शीलेश और सनी नाराज थे। उन लोगों ने जमीन के विवाद को लेकर दंपती पर हमला दिया।

उन लोगों ने जातिसूचक गालियां दी और दंपती की पिटाई भी की। यहीं नहीं एक मकान में दोनों को बंद कर जूते में पेशाब भरकर पिलाया। इसके बाद तमंचा दिखाकर जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित दंपती का कहना है कि वह दबंगों की इस हरकत के बाद काफी भयभीत हैं। उन्होंने यह सब कृत्य उनके धर्म को भ्रष्ट करने के लिए किया।

दंपती की पिटाई का वायरल हुआ वीडियो

दबंगों द्वारा दलित दंपती की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। जिसमें पीड़ित दंपती ने दंबगों के अपमान का जिक्र किया है। दंपती के बयान के बाद स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया है। पीड़ित दंपती ने जिला मुख्यालय पहुंचकर दबंगों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगायी है। इस संबंध में सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दंपती की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। दंपती की तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। आरोप सही पाये जाने पर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 / 6
Your Score0/ 6
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story