दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन! NIA की लखनऊ में बड़ी छापेमारी, डॉक्टर शाहीन के घर पर रेड; भाई-पिता से पूछताछ

Delhi Blast Accused Shaheen: एनआईए की टीम ने आवास पर लगभग 6 घंटे तक छापेमारी की और गहन तलाशी ली। इसके साथ ही शाहीन के पिता और भाई शोएब से भी काफी देर तक पूछताछ की गयी।

Shishumanjali kharwar
Published on: 1 Dec 2025 1:21 PM IST
Delhi Blast Accused Shaheen
X

Delhi Blast Accused Shaheen

Delhi Blast Accused Shaheen: दिल्ली ब्लास्ट कांड की मुख्य आरोपी डॉक्टर शाहीन के राजधानी लखनऊ के खंदारी बाजार क्षेत्र स्थित घर पर सोमवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम पहुंची। एनआईए की टीम ने आवास पर लगभग 6 घंटे तक छापेमारी की और गहन तलाशी ली। इसके साथ ही शाहीन के पिता और भाई शोएब से भी काफी देर तक पूछताछ की गयी।

इसके साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि एनआईए की टीम को शाहीन के घर से इलेक्ट्रानिक डिवाइस और कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। एनआईएस की छापेमारी के चलते इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। खंदारी बाजार की कई गलियों में आम जनता की आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम में फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी शामिल हैं। जिन्होंने शाहीन के घर का चप्पा-चप्पा तलाशा।

दिल्ली में बीते नवंबर माह में लाल किले के पास हुए कार धमाके में डॉक्टर शाही को मुख्य साजिशकर्ता करार दिया गया है। इस मामले की जांच कर रही एनआईए ने अब तक कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान शाहीन का नाम सामने आने के बाद एटीएस ने उसके भाई डॉक्टर परवेज को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया था।

लखनऊ के मडियांव में परवेज अलग घर लेकर रहता था। उसके घर से भी जांच टीम को लैपटॉप, मोबाइल फोन, दस्तावेज के साथ ही कई संदिग्ध सामग्री मिली थी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नवंबर माह के पहले सप्ताह में सहारनपुर से गिरफ्तार किए गए डॉ. अदील अहमद राथर के आवास पर छापेमारी कर तलाशी ली थी। इन छापेमारी का मकसद ’व्हाइट-कॉलर’ आतंकी मॉड्यूल के नेटवर्क का भंडाफोड़ करना और उनके इस पूरे तंत्र को संचालन के तरीके को समझना है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story