TRENDING TAGS :
Shamli News : दिल्ली बम ब्लास्ट पीड़ित के घर पहुंचे यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय
Shamli News : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिल्ली बम धमाके के शिकार अमन के घर जाकर परिवार को सांत्वना दी और मदद का आश्वासन दिया।
Ajay Rai Visits Delhi Bomb Blast Victim in Shamli ( Image From Social Media )
Shamli News : दिल्ली लाल किले पर हुए बम ब्लास्ट मामले में उत्तर प्रदेश के शामली जिले का अमन गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और गम का माहौल है। इसी बीच आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय शामली के कैराना कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने घायल अमन के परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
दिल्ली में लाल किले के पास हुए बम ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस ब्लास्ट में घायल हुए कैराना निवासी अमन की स्थिति को लेकर परिवार बेहद परेशान है। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय सीधे कैराना पहुंचे और पीड़ित परिवार का दुख बांटा।
अजय राय ने परिवार को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि ऐसी दर्दनाक घटनाएं सरकार की भारी लापरवाही का परिणाम हैं। अगर सरकार समय रहते सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करती, तो दिल्ली जैसे हाई प्रोफाइल एरिया में इस तरह की धमाके जैसी वारदात संभव ही नहीं होती।
अजय राय ने blast को सरकार की “बड़ी चूक” बताते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सिर्फ सांत्वना देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि पीड़ित परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलना बेहद जरूरी है। उन्होंने सरकार से मृतकों के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, और घायलों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तुरंत जारी करने की मांग रखी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने हादसे में घायल अमन के इलाज और उसके भविष्य के लिए हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार पीड़ितों के साथ खड़ी रही है और आगे भी अन्याय के खिलाफ उनकी आवाज उठाती रहेगी।
अजय राय के इस दौरे के बाद क्षेत्र में लोगों का कहना है कि राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर एकजुट होकर पीड़ित परिवारों को राहत दिलानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।


