Etah News: बुद्ध प्रतिमा तोड़ने के विरोध में सपा का धरना स्थगित, सांसद रामजी लाल सुमन और जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी हाउस अरेस्ट

Etah News: बदन गांव में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित धरना-प्रदर्शन से पहले ही प्रशासन ने सख्ती दिखा दी।

Sunil Mishra
Published on: 9 July 2025 4:21 PM IST
Etah News: बुद्ध प्रतिमा तोड़ने के विरोध में सपा का धरना स्थगित, सांसद रामजी लाल सुमन और जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी हाउस अरेस्ट
X

Etah News

Etah News: माहरारा थाना क्षेत्र के सिरसा बदन गांव में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा घोषित धरना-प्रदर्शन से पहले ही प्रशासन ने सख्ती दिखा दी। 9 जुलाई को प्रस्तावित धरने से पहले सपा के वरिष्ठ नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इनमें राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी शामिल हैं।

बता दें कि सिरसा बदन गांव में जून माह में कुछ अराजक तत्वों ने बुद्ध प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना के बाद सपा नेताओं ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके विरोध में सपा ने 9 जुलाई को एटा कलेक्ट्रेट पर धरने की घोषणा की थी, लेकिन प्रशासन ने अनुमति देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने कानून व्यवस्था व आगामी कांवड़ यात्रा का हवाला देते हुए धरने की इजाजत नहीं दी और एहतियातन सपा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए।

प्रशासन की इस कार्रवाई के तहत सांसद रामजी लाल सुमन को आगरा से एटा आने से पहले ही नजरबंद कर दिया गया, वहीं जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी को माहरारा स्थित उनके आवास से हाउस अरेस्ट किया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने सांसद के आवास के बाहर एकत्र होकर विरोध जताया। बताया जा रहा है कि सांसद और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई अलीगढ़ DIG के निर्देश पर की गई।

सपा जिलाध्यक्ष परवेज जुवैरी ने इस कदम को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है और प्रशासन पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि बार-बार बुद्ध प्रतिमा को तोड़े जाने जैसी गंभीर घटनाओं पर प्रशासन आंख मूंदे बैठा है, और जब जनता की आवाज उठाई जाती है, तो उन्हें दबाने का प्रयास किया जाता है। फिलहाल, धरना स्थगित कर दिया गया है, लेकिन सपा नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Sunil Mishra
ABOUT THE AUTHOR

Sunil Mishra

Next Story