TRENDING TAGS :
Etawah News: पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए निशुल्क टीकाकरण अभियान को डीएम ने दिखाई हरी झंडी
Etawah News: इटावा में पशुओं को बीमारियों से बचने के लिए लगातार पशु विभाग के द्वारा लोगों को पशुओं को बचाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम के जरिए जागरूक किया जा रहा है।
Etawah News
Etawah News: जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी के द्वारा कचहरी में हरी झंडी दिखाकर वहां को रवाना किया गया जो कि गांव-गांव जाकर पशुओं के टीकाकरण को लेकर लोगों को जागरूक करेंगे।
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण को लेकर डीएम ने दिखाई हरी झंडी
इटावा में पशुओं को बीमारियों से बचने के लिए लगातार पशु विभाग के द्वारा लोगों को पशुओं को बचाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम के जरिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसा ही कुछ बुधवार को कलेक्ट्रेट में देखने को मिला जहां पर पशुपालन विभाग के द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार के द्वारा कलेक्ट्रेट में हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया गया। ये वाहन निशुल्क टीकाकरण के प्रति पशुपालक और लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे। जिससे सही समय पर पशुओं को बीमार होने से बचाया जा सके।
डीएम अभियान के बारे में दी जानकारी
जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने निशुल्क टीकाकरण अभियान को लेकर जानकारी देते हुए बताया है कि पशुपालन विभाग के द्वारा आज एक अभियान को शुरू किया गया है। जिसके तहत जितने भी पशु हैं उनका निशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। ये जो पशुपालन विभाग की गाड़ियां है यह गांव-गांव जाकर पशुओं से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे और उन्हें निशुल्क टीकाकरण के बारे में जानकारी देंगे।
जो बरसात में आने वाली बीमारी को हम लोग पूरी तरीके से टीकाकरण के जरिए खत्म करने की कोशिश करेंगे। हम पशुपालन और गौ सेवा करने वाले लोगों से अपील करते हैं कि वह अपने पशुओं का निशुल्क टीकाकरण जरूर करें जिससे उनको बीमारियों से सही समय पर बचाया जा सके। बताते चलें कि पशु विभाग की तरफ लगातार लोगों को पशुओं को बीमार होने से बचने के लिए समय-समय पर उपाय बताए जाते रहे हैं।


