Etawah News: इटावा में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से दादा और ढाई साल के मासूम की मौत, एक घायल

Etawah News: घटना बिधूना मार्ग पर मंडी मोड़ के पास उस समय हुई जब एक बाइक पर सवार तीन लोग एक डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे।

Ashraf Ansari
Published on: 25 Jun 2025 10:46 PM IST
Etawah News: इटावा में भीषण सड़क हादसा: डंपर की चपेट में आने से दादा और ढाई साल के मासूम की मौत, एक घायल
X

Etawah road accident  (photo: social media ) 

Etawah News: इटावा के भरथना इलाके में बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बिधूना मार्ग पर मंडी मोड़ के पास उस समय हुई जब एक बाइक पर सवार तीन लोग एक डंपर को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे।

स्थानीय पुलिस के अनुसार, भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत यह हादसा उस वक्त हुआ जब बाइक पर सवार सुरेंद्र सिंह, उनके बेटे प्रवेश सिंह और ढाई साल का एक मासूम बच्चा (नाती) दावत से लौट रहे थे. तीनों सुंदरपुर में अपने मामा के यहां निमंत्रण के कार्यक्रम में शामिल होकर वापस अपने घर जा रहे थे। मंडी मोड़ के पास बाइक सवारों ने एक डंपर को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई।

इस दर्दनाक दुर्घटना में सुरेंद्र सिंह और उनके ढाई साल के नाती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, सुरेंद्र सिंह के बेटे प्रवेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी गंभीर हालत को देखते हुए इटावा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इस हादसे से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

1 / 6
Your Score0/ 6
Ashraf Ansari
ABOUT THE AUTHOR

Ashraf Ansari

Next Story