Farrukhabad Crime: पैंट पर लिखा सुसाइड नोट, फिर धोती का फंदा लगा कर ली खुदकुशी, पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप

Farrukhabad Crime: मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुतासी के मजरा गांव छेदा नगला में रहने वाले 25 वर्षीय दिलीप राजपूत ने कमरे में धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

Newstrack Network
Published on: 15 July 2025 4:10 PM IST
Farrukhabad Crime
X

Farrukhabad Crime

Farrukhabad Crime: उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जनपद में एक ह्दय विदारक घटना घटित हुई। यहां मऊदरवाजा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुतासी के मजरा गांव छेदा नगला में रहने वाले एक युवक ने घर में धोती से फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। खुदकुशी से पहले युवक ने अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखा। जिसमें उसने एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि और दो सिपाहियों के नाम भी लिखा है। युवक के सुसाइड करने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुतासी के मजरा गांव छेदा नगला में रहने वाले 25 वर्षीय दिलीप राजपूत ने कमरे में धोती से फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले दिलीप और उसकी पत्नी नीरज राजपूत के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद नीरज जहानगंज थाना क्षेत्र के रसीदापुर गांव में अपने मायक चली गयी। नीरज की शिकायत पर हथियापुर चौकी पुलिस दिलीप को घर से उठा ले गयी थी और उसके साथ मारपीट की।

रुपए लेकर पुलिस ने दिलीप को छोड़ा

परिजनों का कहना है कि दिलीप के साथ पुलिसवालों ने काफी मारपीट की और फिर चालीस हजार रुपए लेकर उसको छोड़ा। यहीं नहीं पुलिस वालों ने घरवालों के साथ ही अभद्रता की। जिससे दुखी होकर दिलीप राजपूत ने घर में सुसाइड कर लिया। दिलीप के सुसाइड करने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं इलाके में भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पैंट पर लिखा सुसाइड नोट

आत्महत्या करने के पहले दिलीप ने पहने हुए पैंट पर सुसाइड नोट लिखा और अपनी मौत की वजह बतायी। उसने सुसाइड नोट में एक जनप्रतिनिधि के प्रतिनिधि रजनेश राजपूत समेत दो सिपाहियों महेश उपाध्याय और यशवंत का नाम भी लिखा है। दिलीप ने इन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Newstrack Network
ABOUT THE AUTHOR

Newstrack Network

Newstrack Desknewstracknetwork@gmail.com

Newstrack is one of the most Trusted and Popular news portal of India. Remain updated and aware, only on Newstrack

Next Story