फतेहपुर में मुठभेड़ - दो थानों की पुलिस से टकराया शातिर अपराधी, पैर में लगी गोली

Fatehpur News: फतेहपुर में मुठभेड़ के दौरान शातिर बदमाश घायल, तमंचा और नकदी बरामद

Ramchandra Saini
Published on: 9 Sept 2025 9:04 AM IST
फतेहपुर में मुठभेड़ - दो थानों की पुलिस से टकराया शातिर अपराधी, पैर में लगी गोली
X

Fatehpur Police Encounter

Fatehpur News: जिले में चल रही सघन वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी की दो थानों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान अपराधी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

जानकारी के अनुसार, ललौली थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और हुसैनगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार चतुर्वेदी संयुक्त रूप से अपराधियों की तलाश में जोनीहा से लेकर बंधवा गांव तक वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 4 बजे याकूबपुर नहर पुलिया के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में दोनों थानों की पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली अपराधी मोहम्मद शोएब पुत्र नफीस अहमद (निवासी – तपनी, थाना ललौली, उम्र – 21 वर्ष) के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। घायल अपराधी को पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मौके से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 900 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद शोएब एक शातिर अपराधी है, जिस पर थाना ललौली में कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी।घटना की सूचना पर सीओ बिंदकी प्रगीता यादव भी मौके पर पहुंचीं और मुठभेड़ स्थल का निरीक्षण कर अपराधी के बारे में जानकारी जुटाई।

1 / 7
Your Score0/ 7
Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story