Fatehpur News: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास ने कहा- POK भारत को मिलना चाहिए, पाकिस्तान से एक आरपार का युद्ध जरूरी

Fatehpur News: अठावले ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को पीओके भारत को सौंप देना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक बार आरपार का युद्ध जरूर होना चाहिए।

Ramchandra Saini
Published on: 27 May 2025 6:37 PM IST
Fatehpur News: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास ने कहा- POK भारत को मिलना चाहिए, पाकिस्तान से एक आरपार का युद्ध जरूरी
X

केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले   (PHOTO: SOCIAL MEDIA )

Fatehpur News: भारत सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री और भाजपा की सहयोगी रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास अठावले मंगलवार को जनपद फतेहपुर पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई राष्ट्रीय और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक बयान दिए। अठावले ने स्पष्ट कहा कि पाकिस्तान को पीओके भारत को सौंप देना चाहिए और अगर ऐसा नहीं हुआ तो आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक बार आरपार का युद्ध जरूर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर 10-12 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया था, जिससे पाकिस्तान घबरा गया, हमने आतंकियों को मारा, किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध रोकने के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने निर्णायक कार्रवाई की थी, युद्ध नहीं किया था। और आतंक के विरुद्ध कार्यवाही में राष्ट्रपति ट्रंप की भूमिका को नकारा।

राजनीतिक मुद्दों पर दिया बड़ा बयान

रामदास अठावले ने दावा किया कि कांग्रेस और सपा के दुष्प्रचार के कारण लोकसभा चुनाव में भले ही हमें नुकसान हुआ लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा दो तिहाई से अधिक सीटें जीतेगी। उन्होंने घोषणा की कि उनकी पार्टी RPI उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अकेले लड़ेगी। अगर भाजपा समर्थन देती है, तो बसपा से दलितों को तोड़कर अपनी पार्टी में जोड़ने का भी दावा किया।

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि वह झूठ नहीं बोलतीं, पढ़ी-लिखी और मजबूत नेता हैं, जिन्होंने राहुल गांधी को हराया है। वहीं कांग्रेस नेता अजय राय को उन्होंने झूठा करार दिया। उन्होंने कांग्रेस के पंचायत चुनाव में अकेले लड़ने के फैसले पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह निर्णय बहुत पहले लेना चाहिए था, तब शायद पार्टी का कुछ वजूद बचता।

प्रेस वार्ता के अंत में अठावले ने अपने अंदाज में राहुल गांधी पर तंज कसा – “भारत की राजनीति में नरेंद्र मोदी की हो रही चांदी, क्या करेंगे राहुल गांधी?”

1 / 3
Your Score0/ 3
Ramchandra Saini
ABOUT THE AUTHOR

Ramchandra Saini

वरिस्ठ संवाददाता फतेहपुरramchandrasaini@newstracksite.vocalwire.com
Next Story