टक दे लागी, खट दे ऊपर चल जइबा..., सांसद रवि किशन ने क्यों दी ये नसीहत?

MP Ravi Kishan: रवि किशन ने बगैर हेलमेट सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को हेलमेट लगाया और भोजपुरी अंदाज में सलाह देते कहा कि हेलमेट क्यों नहीं लगाते हैं। कपार सबसे महत्वपूर्ण है।

Shishumanjali kharwar
Published on: 4 Oct 2025 11:07 AM IST
MP Ravi Kishan
X

MP Ravi Kishan

MP Ravi Kishan: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और अभिनेता रवि किशन अपने बयान के चलते फिर सुर्खियों में हैं। जनपद में हेलमेट वितरण कार्यक्रम के दौरान सांसद रविकिशन ने अपने ही अंदाज में लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया। रवि किशन ने बगैर हेलमेट सड़क से गुजर रहे एक राहगीर को हेलमेट लगाया और भोजपुरी अंदाज में सलाह देते कहा कि हेलमेट क्यों नहीं लगाते हैं। कपार सबसे महत्वपूर्ण है। ई अगर फूट जाई त केहू नाही बचा पाई। टक दे लगी औरी खट दे ऊपर चल जइबा। काहे नहीं हेलमेट लगाते हैं जी? सोशल मीडिया पर रविकिशन के इस अंदाज की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

गोरखपुर जनपद के देवरिया बाईपास रोड पर सांसद रविकिशन एक शोरूम के उद्घाटन अवसर पर हेलमेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान सांसद ने अपने अनोखे अंदाज में लोगों को हेलमेट पहन कर ही सड़क पर निकलने के लिए सलाह दी। हालांकि लोगों को हेलमेट का महत्व समझाते-समझाते सांसद की जुबान थोड़ा ज्यादा फिसल गयी।

उन्होंने कहा कि कई लोग तो अपने रूतबे के चलते हेलमेट नहीं लगाते हैं। लोग दूसरे लोगों को अपना चेहरा दिखाने के चक्कर में हेलमेट लगाकर गाड़ी नहीं चलाते हैं। वे यह सोचते हैं कि हेलमेट पहनने से उनको कोई पहचान नहीं सकेगा। लेकिन वह यह भूल जाते हैं कि उन्हें अपनी सुरक्षा पहले करनी चाहिए। हेलमेट होता है लेकिन घर पर। सड़कों पर धड़ल्ले से बिना हेलमेट पहने निकलते हैं और कहते हैं कि हमें कोई दिक्कत नहीं है। सांसद ने कहा कि लेकिन इ दिखवले के चक्कर में कई लोगन के जान चल जात बा।

सांसद रविकिशन ने कहा कि गडकरी जी भी बोले थे कि हेलमेट न पहनने के कारण हादसों में सबसे ज्यादा मौतें बाइक सवारों की हो रही हैं। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि अगर शरीर स्वस्थ रहेगा तो कोई भी यह नहीं पूछेगा कि चाह पहिया से उतर रहे हैं या फिर पैदल चल रहे हैं। किसके पास कितना बैंक बैलेंस हैं। उन्होंने कहा कि खुद को सुरक्षित और स्वस्थ रखने की जरूरत है। अगर जान चली जाएगी तो सब कुछ यहीं पर रह जाएगा।

1 / 5
Your Score0/ 5
Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

Mail ID -Shishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story