Gorakhpur News : सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर वार, बोले- वंदे मातरम् का अपमान न होता तो देश न बंटता

Gorakhpur News : सीएम योगी ने गोरखपुर में कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा, कहा- वंदे मातरम् का अपमान न होता तो देश का विभाजन टल सकता था।

Purnima Srivastava
Published on: 10 Nov 2025 1:07 PM IST
Gorakhpur News : सीएम योगी का कांग्रेस-सपा पर वार, बोले- वंदे मातरम् का अपमान न होता तो देश न बंटता
X

CM Yogi Adityanath ( Image From Social Media ) 

Gorakhpur News : लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एकता यात्रा का गोरखपुर में शुभारंभ करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और सपा पर करारा प्रहार किया। 20 नवंबर तक प्रदेश की सभी विधानसभा में होने वाली पदयात्रा के शुभारंभ पर गोरखपुर में सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने यदि वंदे मातरम् का अपमान न सहा होता तो देश विभाजन से बच जाता।

पदयात्रा ने पहले गोरखपुर में नगर निगम स्थित लक्ष्मीबाई पार्क में आयोजित सभा में योगी ने कहा कि हमें ऐसे कारणों को ढूंढना हमारा दायित्व है जो भारत की राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती देते हैं। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर विभाजन देश में नए जिन्ना को पैदा करने की साजिश का हिस्सा है। हमें तय करना होगा कि अब भारत के अंदर फिर से कोई नया जिन्ना पैदा न होने पाए। सीएम ने कांग्रेस और सपा को इशारे में टारगेट करते हुए हुआ कि यदि जिन्ना को दोबारा पैदा करने की कोशिशें होती हैं, तो उनके मंसूबों को कुचलना होगा।

सीएम योगी ने कहा कि उग्रवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद, आतंकवाद लगातार भारत की एकता और अखंडता को चुनौती दे रहा है। जो भी भारत के राष्ट्रीय महापुरुषों, क्रांतिकारियों का अपमान करते हैं वे अलगाववादी ताकतों के दुस्साहस को ही बढ़ाने का काम करते हैं। कोई जाति, मत और मजहब किसी राष्ट्र से बढ़कर नहीं हो सकता है। हमारी आस्था अपनी जगह है। सबसे ऊपर राष्ट्रीय अखंडता है।

वंदे मातरम् के विरोध का कोई औचित्य नहीं

सीएम योगी ने कहा कि वंदे मातरम् के विरोध का कोई औचित्य नहीं लेकिन वंदे मातरम् के खिलाफ विषवमन हो रहा है। गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर द्वारा रचित वंदे मातरम् का उद्घोष भारत को विदेशी दासता से मुक्त करने का उद्घोष बन गया था। 1896 से 1922 तक कांग्रेस के हर अधिवेशन में वंदे मातरम् का गान होता था लेकिन 1923 में जब मो.अली जौहर कांग्रेस के अध्यक्ष बने तो उन्होंने इसका विरोध कर दिया।

वंदे भारत धरती की उपासना का गीत

सीएम योगी ने कहा कि वंदे मातरम् धरती माता की उपासना का गीत है। हम सबके संस्कार हैं कि यदि धरती हमारी माता है और यदि मां के सम्मान में आंच आती है तो पुत्र का दायित्व है कि उसके खिलाफ खड़ा हो। लेकिन कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति भारत के विभाजन का कारण बनी। अब एक बार फिर जब लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर आयोजन शुरू हुए तो सपा के एक सांसद ने इसका विरोध शुरू कर दिया।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story