Hapur News: मकान बेचने के नाम पर महिला से 3.90 लाख की ठगी, धमकी देकर लौटाने से किया इंकार

Hapur News: पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हुआ है।

Avnish Pal
Published on: 12 Aug 2025 3:22 PM IST
Hapur News: मकान बेचने के नाम पर महिला से 3.90 लाख की ठगी, धमकी देकर लौटाने से किया इंकार
X

मकान बेचने के नाम पर महिला से 3.90 लाख की ठगी   (photo: social media )

Hapur News: यूपी के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के न्यू कासिमपुरा में रहने वाली एक महिला के साथ मकान बेचने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक दंपती ने महिला से 3.90 लाख रुपये हड़प लिए और रुपये लौटाने से इनकार करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई। डीएम के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हुआ है।

कैसे हुई ठगी

न्यू कासिमपुरा निवासी शिवानी को मकान खरीदना था। इसी दौरान पता चला कि मोहल्ला इंद्रगढ़ी के रहने वाले राहुल और उसकी पत्नी अर्चना अपना तीन मंजिला मकान बेच रहे हैं। 20 दिसंबर 2023 को 5 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और दंपती ने एग्रीमेंट पीड़िता के नाम कर दिया।शिवानी ने एडवांस में कुल 4 लाख रुपये दिए 2.80 लाख रूपये आरटीजीएस और 1 लाख रूपये की यूपीआई के जरिए दंपती के खाते में ट्रांसफर किए। बाकी 1 लाख रूपये 18 नवंबर 2024 को रजिस्ट्री के समय देने का वादा किया गया। लेकिन तय तारीख पर आरोपित रजिस्ट्री कराने नहीं पहुंचे।

बंद खाते का चेक

जब शिवानी ने रुपये वापस मांगे, तो 18 जून 2025 को दंपती ने 3.90 लाख रूपये का चेक दिया। बैंक में जमा करने पर पता चला कि खाता बंद है। पूछने पर आरोपितों ने साफ कहा कि उन्होंने जानबूझकर बंद खाते का चेक दिया और अब न तो मकान देंगे, न ही रुपये लौटाएंगे।

धमकी और गाली-गलौज

पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर दंपती ने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि मौत के घाट उतारने की धमकी भी दी। मामले की शिकायत चौकी, थाने और एसपी से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

डीएम के आदेश पर मुकदमा

आखिरकार, पीड़िता ने डीएम अभिषेक पांडेय से शिकायत की। डीएम ने एसपी को मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए और थाना देहात पुलिस ने राहुल व अर्चना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

1 / 6
Your Score0/ 6
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story