Hapur News: डीएपी और यूरिया के हजारों नकली खाली कट्टे मिलने से हड़कप,कृषि विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से मारा छापा, मकान किया सील

Hapur News: हापुड़ के दोयमी गांव में नकली डीएपी और यूरिया के हजारों खाली कट्टे मिलने से मचा हड़कंप। कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में बड़ा खुलासा, घर सील, जांच जारी। कालाबाजारी और नकली उर्वरक सप्लाई का शक।

Avnish Pal
Published on: 25 Jun 2025 10:09 AM IST
Hapur News: डीएपी और यूरिया के हजारों नकली खाली कट्टे मिलने से हड़कप,कृषि विभाग व पुलिस ने संयुक्त रूप से मारा छापा, मकान किया सील
X

Hapur news:- जिला प्रशासन, कृषि विभाग व पुलिस ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी गांव स्थित एक दो मंजिला घर में पर रात को छापा मारा है। छापे के दौरान टीम को मौके से डीएपी और प्रधानमंत्री जन उर्वरक परियोजना से संबंधित यूरिया के हजारों नकली खाली कट्टे मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन कट्टों में नकली उर्वरक, यूरिया व डीएपी भरकर प्रदेशभर में सप्लाई की जा रही था। टीम ने घर को सील कर मामले की जांच करनी शुरू कर दी है।

अधिकारी की सूचना पर पहुंची टीम

जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश को सूचना प्राप्त हुई थी कि दोयमी गांव से बड़ी मात्रा में अनुदानित यूरिया की कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल डीएम अभिषेक पांडेय को दी। इस पर डीएम द्वारा एसडीएम सदर ईला प्रकाश, सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा, जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया। रात को तीनों ने थाना देहात पुलिस के साथ घर में छापा मारा। टीम को यहां घर में मौजूद अली नामक व्यक्ति मिला, पूछताछ करने पर पता चला कि वह कीटनाशक दवाई का कारोबार करता है। टीम ने जांच की तो मौके पर हजारों की संख्या में ऐसे नकली कट्टों का भंडार पाया गया, जिन पर सरकार से सब्सिडी प्राप्त होती है। अली से पूछताछ की गई तो उसने अधिकारियों को बताया कि कट्टों को यहां से प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई किया जाता है। अधिकारियों को आशंका है कि मौके से कट्टों में नकली उर्वरक को भरकर भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई करने के साथ-साथ जिले के किसानों को भी उर्वरक सप्लाई किया जा रहा है।



क्या बोली सदर एसडीएम

एसडीएम ईला प्रकाश ने बताया कि मौके पर दस से अधिक नामचीन कंपनियों के कीटनाशकों के दस हजार से अधिक कट्टे बरामद किए गए हैं। इन कंपनी में बायर जैसी नामचीन कंपनी भी शामिल है। घर को सील कर दिया गया है। पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर रही है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Harsh Sharma

Harsh Sharma

Mail ID - harsha4avan@gmail.com

I began my journalism career as a Content Writer with India News (InKhabar), where I gained hands-on experience in writing fast-paced, digital-first news stories. Over the years, my professional journey has grown alongside News Track, where I currently work as a Content Writer, covering sports, politics, and viral news stories with clarity, impact, and audience appeal. I completed my Bachelor of Mass Media (BMM) from Vande Mataram Degree College, Dombivli, followed by a Post Graduate Diploma in TV Journalism from AAFT, Delhi, which strengthened my understanding of broadcast journalism, news production, and storytelling. In addition to digital journalism, I have also worked on short films and creative media projects, gaining practical exposure to scripting, storytelling, and visual communication. This creative background helps me present news in a compelling and engaging manner. At News Track, I specialize in writing sharp political analysis, sports updates, and trending viral content, ensuring accuracy, speed, and strong reader engagement. My writing style focuses on simplifying complex stories while keeping them impactful and reader-friendly. With a growing experience in the media industry, I aim to continue delivering credible, engaging, and high-quality journalism across digital platforms.

Next Story