Hapur News: वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत हापुड़ पुलिस लाइन में वामा सारथी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

Hapur News: इस कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्ष मीना सिंह एवं उपाध्यक्ष छवि भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने अपने कर-कमलों से पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Avnish Pal
Published on: 17 July 2025 3:34 PM IST
Hapur News: वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत हापुड़ पुलिस लाइन में वामा सारथी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
X

वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत हापुड़ पुलिस लाइन में वामा सारथी द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित   (photo: social media )

Hapur News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वन महोत्सव-2025 अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वामा सारथी उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में नवीन/निर्माणाधीन पुलिस लाइन, हापुड़ में वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

सभी अधिकारी, कर्मचारियों ने किया पौधरोपण

इस कार्यक्रम में वामा सारथी की अध्यक्ष मीना सिंह एवं उपाध्यक्ष छवि भटनागर की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों पदाधिकारियों ने अपने कर-कमलों से पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

वन महोत्सव एक महत्वपूर्ण अवसर

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन महोदया ने भी भाग लिया और उन्होंने कहा, "वन महोत्सव एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो हमें प्रकृति के साथ अपने संबंधों को पुनः स्थापित करने का अवसर देता है। पुलिस विभाग न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि समाज और पर्यावरण की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।"

पौधा लगाकर ना करें औपचारिकता

मीना सिंह, अध्यक्षा वामा सारथी ने कहा, "पौधारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी धरती माता के प्रति कर्तव्य है। यदि हम हर साल एक भी पौधा लगाएं और उसकी देखरेख करें, तो आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित व समृद्ध पर्यावरण दे सकते हैं।"

पर्यावरणीय मुद्दों पर दिया जोर

उपाध्यक्षा छवि भटनागर ने कहा, "वामा सारथी केवल पुलिस परिवारों के कल्याण तक सीमित नहीं है, बल्कि हम सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।"

यह लगाए गए पौधे

कार्यक्रम में नीम, पीपल, आम, अमरूद, गुलमोहर, गुड़हल, अशोक सहित कई छायादार, फलदार व औषधीय पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन स्थानीय जलवायु और उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए किया गया।

कार्यक्रम पर सभी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे यह कार्यक्रम एक पारिवारिक एवं सामूहिक उत्सव का रूप ले सका। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।यह आयोजन न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम रहा, बल्कि पुलिस परिवारों को प्रकृति के साथ जोड़ने की एक सुंदर पहल भी साबित हुआ।

1 / 6
Your Score0/ 6
Avnish Pal
ABOUT THE AUTHOR

Avnish Pal

HapurAvnishPal@newstracksite.vocalwire.com
Next Story