Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध चौकीदार का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जाँच में जुटी पुलिस

Hardoi News: घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकार शाहाबाद भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की।शव मिलने की सूचना से मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

Pulkit Sharma
Published on: 19 July 2025 3:01 PM IST
Hardoi News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वृद्ध चौकीदार का शव, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, जाँच में जुटी पुलिस
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई में एक बार फिर एक हत्या ने जनपद को हिला कर रख दिया है।हरदोई में लगातार हत्याओं का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। पुरानी रंजिश,प्रेम प्रसंग, वाद विवाद के चलते लगातार हत्याएं हो रही हैं। हरदोई में एक चौकीदार का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे घटना की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा मृतक चौकीदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकार शाहाबाद भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की।शव मिलने की सूचना से मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।

सीमेंट ब्रिक फील्ड पर चौकीदारी का कार्य करता था वृद्ध

घटना शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मूसेपुर गांव की है।जहां एक वृद्ध सीमेंट ब्रिक फील्ड में चौकीदारी का काम करता था जिसका शव सीमेंट ब्रिक फील्ड में बनी झोपड़ी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की शिनाख्त हंसेपुर निवासी तेजा के रूप में हुई है।सुबह जब ग्रामीण खेत में काम करने के लिए जा रहे थे तब उनकी नजर झोपड़ी के पास पड़े वृद्धि के शव पर पड़ी। इसके बाद उनके द्वारा परिजनों को मामले की जानकारी दी गई।

मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाए हैं। वृद्ध चौकीदार की हत्या की जांच हर बिंदु पर की जा रही है। घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्राधिकार शाहाबाद भी घटनास्थल पहुंचे और मृतक के परिजनों से वार्ता की। क्षेत्राधिकार शाहाबाद अनुज मिश्रा ने बताया कि फॉरेंसिक टीम और शाहबाद पुलिस ने साक्ष्य जुटाए है हर बिंदु पर गहनता से जांच की जा रही है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story