Hardoi News: ख़ुशी के आंसू लेकर कलेक्ट्रेट से निकली दिव्यांग रामसुखी, जिलाधिकारी ने तत्काल उपलब्ध कराई सहायता

Hardoi News: जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी तत्काल एक ट्राईसाईकिल लेकर आये जिसे जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रामसुखी को ट्राईसाईकिल सौंपी।

Pulkit Sharma
Published on: 5 May 2025 1:33 PM IST
Hardoi News: ख़ुशी के आंसू लेकर कलेक्ट्रेट से निकली दिव्यांग रामसुखी, जिलाधिकारी ने तत्काल उपलब्ध कराई सहायता
X

Hardoi News

Hardoi News: एक दिव्यांग महिला राम सुखी जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के समक्ष पहुँची। उन्होंने कहा कि वह घर में अकेली हैं और दिव्यांग हैं। रामसुखी ने जिलाधिकारी से ट्राईसाईकिल दिलाने का अनुरोध किया ताकि वह आसानी से आवागमन कर सके। जिलाधिकारी ने तत्काल दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी को बुलवाया तथा एक ट्राईसाईकिल देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देश पर दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी तत्काल एक ट्राईसाईकिल लेकर आये जिसे जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से रामसुखी को ट्राईसाईकिल सौंपी।

अहिरोरी विकास खण्ड के भगवान पुरवा मजरा जलालपुर की रहने वाली रामसुखी ने बताया कि उनके पास आवास भी नहीं है। वह पन्नी डालकर रहती हैं। यह सुनकर जिलाधिकारी ने वर्चुअल माध्यम से तत्काल बीडीओ अहिरोरी से बात की तथा रामसुखी को नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। दिव्यांग रामसुखी ट्राईसाईकिल लेकर स्वयं के मकान का भरोसा लेकर ख़ुशी के साथ कलेक्ट्रेट कक्ष से विदा हुईं। रामसुखी व उनके साथ आयी उनकी बहन ज्ञानवती ने जिलाधिकारी का धन्यवाद किया। रामसुखी ने कहा कि आज उनका कलेक्ट्रेट आना सफल हो गया।

जिलाधिकारी के कार्यो की हो रही जनपद में प्रशंसा

हरदोई जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह लगातार गरीब असहायो वृद्ध दिव्यांगों की सहायता कर रहे हैं।इससे पहले भी जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने एक दिव्यांग व्यक्ति जो कि कलेक्ट्रेट के गेट पर बैठा था उसके पास स्वयं जाकर उससे बात की और उसकी सहायता की।

जिलाधिकारी द्वारा वृद्ध महिला की शिकायत पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए एसडीएम लेखपाल समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए की तत्काल मौके पर जाकर जमीन पैमाइश करा कर वृद्ध महिला को कब्जा कराने के निर्देश दिए थे जिस पर महिला ने नम आंखों से जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया था।जिलाधिकारी ने वृद्ध महिला को सरकारी वाहन से उसके घर तक भिजवाने का भी काम किया था।जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह लगातार गरीब वृद्ध दिव्यांगों की सहायता कर रहे हैं। ऐसे में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह के इन कार्यों की जमकर प्रशंसा हो रही है।

1 / 3
Your Score0/ 3
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story