Hardoi News: यात्रियों को नहीं मिल रही सुविधाएं, निर्माण के बावजूद बारिश में सिर छुपाने के पर्याप्त प्रबंध नहीं

Hardoi News: रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में हाईटेक और सुविधाजनक बनाने का कार्य किया जाना है लेकिन हरदोई रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के नाम पर अधिकारी लगातार कोताही बरत रहे हैं।

Pulkit Sharma
Published on: 4 Aug 2025 3:28 PM IST
Hardoi News
X

Hardoi News

Hardoi News: हरदोई रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण कार्य में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। रेलवे स्टेशन को अमृत योजना में हाईटेक और सुविधाजनक बनाने का कार्य किया जाना है लेकिन हरदोई रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन के नाम पर अधिकारी लगातार कोताही बरत रहे हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना में पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था की जानी है लेकिन हरदोई के प्लेटफार्म के निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद भी टीन शेड को लेकर यात्री तरस रहे हैं।

हरदोई रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों ने पर्याप्त टीन शेड की व्यवस्था नहीं की है। केवल टुकड़ों में टीन शेड डालकर खाना पूर्ति कर दी है। ऐसे में बारिश में सर छुपाने को लेकर यात्रियों को फुट ओवर ब्रिज के नीचे या फिर फुट ओवर ब्रिज पर खड़े रहकर अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।यात्रियों को उम्मीद थी कि अमृत भारत योजना में बन रहे रेलवे स्टेशन पर इस बार यात्रियों को सर छुपाने के लिए पर्याप्त तीन शेड मिलेगा जो की स्टेशन से लेकर फुट ओवर ब्रिज तक जाएगा जिससे यात्रियों को भीगते हुए ट्रेन की प्रतीक्षा न करनी पड़े लेकिन मानसून में एक और जहां यात्री भीग रहे हैं वहीं उनकी उम्मीदों पर भी पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है।

मंडल के अधिकारी समस्यायों पर नहीं दे रहे ध्यान

हरदोई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो या तीन एवं चार व पांच पर निर्माण कार्य पूरा हो गया है हालांकि प्लेटफार्म संख्या 4 व 5 पर अमृत योजना से पहले ही कार्य किया जा चुका है। ऐसे में प्लेटफार्म संख्या चार व पांच पर रेल अधिकारियों द्वारा कोई भी नव निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है। आलम यह है कि प्लेटफार्म संख्या चार व पांच प्लेटफार्म संख्या तीन की अपेक्षा में नीचा भी है लेकिन फिर भी अधिकारी उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं साथ ही प्लेटफॉर्म संख्या दो या तीन पर अमृत भारत स्टेशन योजना में हुए निर्माण कार्य के बाद भी पर्याप्त संख्या में टीन शेड नहीं डाली गई है।

ऐसे में बारिश में रेल यात्रियों को भीगते हुए अपनी ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और ट्रेन खड़े होने में भीगकर ट्रेन में चढ़ना उतरना पड़ रहा है। रेल यात्रियों ने नवागंतुक डीआरएम से मांग की है कि रेलवे स्टेशन पर पर्याप्त संख्या में टीन शेड की व्यवस्था की जाए जिससे यात्रियों को होने वाली असुविधा से बचाया जा सके साथ ही अमृत स्टेशन योजना में निर्माण कार्य में जो सुविधाएं उपलब्ध करानी है उन्हें पूरी तरह से सुनिश्चित किया जाए।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

Next Story