Hardoi News: ट्रेनों में तत्काल टिकट के यात्रियों का वेरिफ़ाई होगा आधार कार्ड, तत्काल टिकट के खेल पर लगेगा ब्रेक, जारी हुए आदेश

Hardoi News: भारतीय रेल ने अब ट्रेन में यात्रियों के तत्काल टिकट पर दर्ज आधार नंबरों को वेरीफाई करने के निर्देश जारी किए हैं। ट्रेन के अंदर यात्रा के समय तत्काल टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को अपना आधार कार्ड वेरीफाई करना होगा। c

Pulkit Sharma
Published on: 6 Jun 2025 5:54 PM IST
Passengers with instant tickets will be verified in trains Aadhaar cards
X

ट्रेनों में तत्काल टिकट के यात्रियों का वेरिफ़ाई होगा आधार कार्ड (Photo- Newstrack)

Hardoi News: भारतीय रेल तत्काल टिकट में हो रहे बड़े खेल को रोकने के लिए लगातार नए-नए प्रयोग करती आ रही है।भारतीय रेल ने तत्काल टिकट में चल रहे बड़े खेल को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। भारतीय रेल ने अब ट्रेन में यात्रियों के तत्काल टिकट पर दर्ज आधार नंबरों को वेरीफाई करने के निर्देश जारी किए हैं। ट्रेन के अंदर यात्रा के समय तत्काल टिकट लेकर यात्रा कर रहे यात्रियों को अपना आधार कार्ड वेरीफाई करना होगा। रेल मंत्रालय की ओर से सभी टीटीई को अपने मोबाइल फोन में एम आधार एप्लिकेशन डाउनलोड करने के निर्देश जारी हुए हैं। एम आधार एप से आधार टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को टीटीई को अपना आधार कार्ड वेरीफाई कराना होगा यदि आधार कार्ड वेरीफाई के दौरान अवैध पाया जाता है तो संबंधित यात्री के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी साथ ही ट्रेन में चलने वाले संविदा कर्मियों की भी जांच आधार कार्ड से हो सकेगी।

आधार ना हुआ सत्यापित तो होगी कार्यवाही

निदेशक यात्री विपणन समन्वय अधिकारी रेलवे बोर्ड प्रवीण कुमार द्वारा एक पत्र जारी कर इस बाबत सभी जोनल और डिविजनल कार्यालय को निर्देशित किया है कि ट्रेन में चलने वाले सभी टीटीई अपने मोबाइल फोन पर एम आधार एप्लीकेशन को डाउनलोड करें। यह एप्लीकेशन प्ले स्टोर और आईफोन स्टोर दोनों पर उपलब्ध है।

एम आधार ऑफलाइन भी कार्य करता है। प्रवीण कुमार ने पत्र में लिखा है कि ट्रेन में तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को अपना आधार वेरिफिकेशन एम आधार से टीटीई को कराना होगा जिसमें वेरिफिकेशन के दौरान आधार को एम आधार से क्यूआर कोड को स्कैन करके फोटो आधार नंबर नाम लिंग जन्मतिथि और पता जैसे प्रमुख पहचान जानकारी सामने आ सकेगी जिससे यह सत्यापित हो सकेगा की यात्रा करने वाला यात्री सही आधार कार्ड के साथ यात्रा कर रहा है या नहीं।

आधार कार्ड सत्यापित ना होने पर रेल यात्री के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही एम आधार टीटीई को मिलने वाली एचटीटी पर भी उपलब्ध होगा।अभी तक यात्री यात्रा के दौरान आधार कार्ड को दिखा देते थे जिससे आधार कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाता था लेकिन अब यात्रियों को ट्रेन में वेरिफिकेशन कराना होगा।

1 / 7
Your Score0/ 7
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story