TRENDING TAGS :
Hardoi: राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी कोच से निकला धुंआ, यात्रियों में मचा हड़कम, एक घंटे ट्रेन विलम्ब
Hardoi News: काकोरी स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन को मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक कर जांच की गई।
राज्यरानी एक्सप्रेस के एसी कोच से निकला धुंआ (photo: social media )
Hardoi News: लखनऊ से चलकर मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस में धुआं निकलने की सूचना से रेल यात्रियों में हड़कंप मच गया। एसी कोच से धुंआ निकलता देख काकोरी स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी मलिहाबाद स्टेशन मास्टर को दिए साथ ही कंट्रोल को भी सूचित किया। काकोरी स्टेशन मास्टर की सूचना पर ट्रेन को मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक कर जांच की गई। ट्रेन में से कहीं से भी धुआं निकलता नहीं दिखा। इस दौरान ट्रेन लगभग 20 मिनट तक मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही जिसके बाद रेल अधिकारियों ने ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
ट्रेन के मलिहाबाद से चलने के बाद एक बार फिर दिलावर नगर रेलवे स्टेशन मास्टर ने ट्रेन से धुंआ निकलने की सूचना संडीला रेलवे स्टेशन मास्टर को दी जिसके बाद संडीला रेलवे स्टेशन पर राजरानी एक्सप्रेस को लूप लाइन पर लेकर ट्रेन की जांच की गई लेकिन इस बार भी रेल कर्मचारियों को ट्रेन में से धुंआ निकलता नहीं नजर आया।राज्यरानी एक्सप्रेस संडीला रेलवे स्टेशन पर लगभग 21 मिनट तक खड़ी रही। इसके बाद संडीला रेलवे स्टेशन से ट्रेन को बालामऊ रेलवे स्टेशन पर ठहराव के समय टीएक्सआर स्टाफ से जांच के लिए रवाना कर दिया गया।
लगातार ट्रेन से धुआं निकलने की जानकारी मिलने के बाद ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं यात्रियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।यात्री लगातार गेट और खिड़की से ट्रेन के पहिए की तरफ देखते नजर आए।
एक घंटे की देरी से हरदोई पहुंची ट्रेन, यात्रियों को हुई असुविधा
राज्यरानी क्सप्रेस के शाम 4:21 पर बालामऊ जंक्शन पर रुकने के बाद टीएक्सआर स्टाफ बालामऊ द्वारा कंट्रोल के द्वारा बताए गए एसी कोच की गहनता से जांच की गई लेकिन टीएक्सआर स्टाफ को भी कोच में से धुंआ निकलते नजर नहीं आया। टीएक्सआर स्टाफ द्वारा राज्यरानी एक्सप्रेस को फिट घोषित कर हरदोई की ओर रवाना कर दिया गया। इस दौरान लखनऊ से चलकर मेरठ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी से संचालित होने लगी।राज्यरानी एक्सप्रेस का हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 3:58 है जो कि अपने निर्धारित समय से 1 घंटे की देरी के साथ शाम 5:58 मिनट पर पहुंची।
राज्यरानी एक्सप्रेस के हरदोई रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही रेल अधिकारी सतर्क नजर आए। रेल अधिकारियों द्वारा एसी कोच के नीचे जांच की गई लेकिन सब कुछ सही पाया गया।इसके बाद हरदोई के रेल अधिकारियों ने आगे के रेलवे स्टेशन को राज्यरानी एक्सप्रेस को पास करते समय विशेष निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।


