Hardoi News: रक्षाबंधन पर तीन दिन तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, परिवर्तन दस्ते को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश

Hardoi News: रक्षाबंधन को त्यौहार को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम प्रत्येक वर्ष महिलाओं को खास उपहार देता है।इस बार भी राज्य सड़क परिवहन निगम ने महिलाओं को रक्षाबंधन को लेकर तीन दिन तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का उपहार दिया है।

Pulkit Sharma
Published on: 6 Aug 2025 9:08 PM IST
Hardoi News: रक्षाबंधन पर तीन दिन तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं, परिवर्तन दस्ते को रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश
X

Hardoi News: रक्षाबंधन को त्यौहार को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम प्रत्येक वर्ष महिलाओं को खास उपहार देता है।इस बार भी राज्य सड़क परिवहन निगम ने महिलाओं को रक्षाबंधन को लेकर तीन दिन तक राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा का उपहार दिया है। प्रतिवर्ष राज्य सड़क परिवहन निगम केवल रक्षाबंधन के दिन ही परिवहन निगम की बसों को निशुल्क करता था लेकिन इस बार तीन दिन तक महिलाओं के लिए बसें निशुल्क रहेंगी। राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से 8 अगस्त सुबह 6:00 से लेकर 10 अगस्त रात 12:00 तक महिलाओं के लिए राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को उत्तर प्रदेश में निशुल्क कर दिया हैं। ऐसे में अब अपने भाई के हाथ पर राखी बांधने जाने को लेकर बहनों की जेब पर असर नहीं पड़ेगा ना ही निशुल्क बस सेवा का लाभ लेने के लिए बहनों को जल्द ही वापस अपने घर लौटना होगा। रक्षाबंधन से एक दिन पहले और रक्षाबंधन के एक दिन बाद तक बहने निशुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगी। ऐसे में प्रतिवर्ष परिवहन निगम की बसों में होने वाली भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बसों के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यात्रियों को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

परिवहन दस्ते को बसों की स्थिति को भी देखने के निर्देश

हरदोई के क्षेत्रीय कार्यालय स्थित बस अड्डे से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में बहने अपने भाई के कलाई पर राखी बांधने के लिए अपने मायके जाती हैं। इसको लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को महिलाओं के लिए तीन दिन तक निशुल्क करने के आदेश जारी किए थे। मुख्यमंत्री के आदेश के अनुपालन में क्षेत्रीय प्रबंधक रमेश कुमार द्वारा हरदोई में रोडवेज कर्मचारियों को निशुल्क बस सेवा को लेकर निर्देश जारी कर दिए हैं। हालांकि निशुल्क बस सेवा केवल महिलाओं के लिए ही मान्य होगी। रक्षाबंधन के त्यौहार को लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिवहन दस्ते के कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान परिवहन दस्ते को क्षेत्रीय प्रबंधक में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परिवहन दस्ता रात्रि गश्त अवश्य करें और बसों की स्थिति को भी देखें। परिवहन दस्ता चालक परिचालकों का यात्रियों से संवाद कैसा है इसके विषय में भी जानकारी जुटाये और इसकी जानकारी कार्यालय को दे जिससे परिवहन निगम की सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिवहन दस्ते को निर्देशित करते हुए कहा कि चेकिंग के दौरान सुनिश्चित किया जाए की कोई भी यात्री बिना टिकट के यात्रा न कर रहा हो यात्रियों के पास वैध टिकट हो।

1 / 6
Your Score0/ 6
Pulkit Sharma
ABOUT THE AUTHOR

Pulkit Sharma

pulkitsharma@newstracksite.vocalwire.com
Next Story