Hathras News: बीड़ी जलाने को नहीं दी माचिस तो वृद्ध की गला रेत कर की हत्या

Hathras News: गौहाना चौकी के निकट बीड़ी पीने के लिए माचिस न देने से गुस्साए दो लोगों ने शराब के नशे में वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गए।

Hathras Saket Parashar
Published on: 20 Aug 2025 4:08 PM IST
Hathras News: बीड़ी जलाने को नहीं दी माचिस तो वृद्ध की गला रेत कर की हत्या
X

Hathras Murder, matchbox dispute killing

Hathras News: कोतवाली सासनी की गौहाना चौकी के निकट बीड़ी पीने के लिए माचिस न देने से गुस्साए दो लोगों ने शराब के नशे में वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच एसपी, एएसपी ने घटना की पूरी जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड ने भी मौका मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं हत्या को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर खुलासा किया।

अलीगढ़ के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव करहल निवासी 60 वर्षीय चौबसिंह पुत्र सीताराम पिछले 30 वर्षों से अपनी बहन विरमा देवी पत्नी भगवान सिंह निवासी पत्ती फतेली नगला सिंह के पास रह रहा था। शराब की लत के कारण वह बहन के उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह लाखन सिंह के खेत पर रहने लगा। गौहाना चौकी से करीब 100 मीटर की दूरी पर बुधवार की सुबह लाखन सिंह ने चौब सिंह का शव चारपाई पर पड़ा देखा।

सूचना के बाद दौड़ी पुलिस

वृद्ध की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस ने दौड़ लगा लगा दी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चिरंजीवी नाथ सिंह, एएसपी अशोक कुमार और सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शराब पीने का आदी था मृतक

मृतक की बहन विरमा देवी की मानें तो उसका भाई पिता की मौत के बाद उसके साथ उसकी ससुराल पत्ती फतेली नगला सिंह आ गया था। वह शराब पीने का आदी था। चौब सिंह गांव के लाखन सिंह के साथ रहने लगा और उसी के साथ खेत में काम करता था। विरमा देवी ने कहा कि भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने तीन घंटे की जांच में खोजे हत्याभियुक्त

घटना स्थल पर पहुंचे एसपी चिरंजीव नाथ सिंहा व उनकी टीम ने पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल की और मंगलवार देररात को हुई गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। जिसमें हत्या करने वाले दोनों अभियुक्तों के नाम सामने आ गए।

पहले शराब पी, फिर की हत्या

पुलिस ने वृद्ध की हत्या के आरोपी संतोष पुत्र बाबूलाल निवासा गोहाना और कल्लन पुत्र भूदेव उर्फ नेत्रपाल निवासी नया नगला को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में मुख्य हत्याभियुक्त संतोष ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले मृतक ने उसके साथ शराब पीने के दौरान गाली-गलौज की थी और भगा दिया था, लेकिन फिर मंगलवार को संतोष ने उसके साथ आकर शराब पी। यहां पर दोनों के बीच बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद हो गया। जिसके बाद वृद्ध ने उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज की। यहां से संतोष सीध कल्लन के पास पहुंचा और उसे पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद दोनों चौबसिंह के पास गए और उसकी आरी के ब्लैड से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे।

वृद्ध की हत्या करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्तों व वृद्ध के बीच शराब पीने के बाद बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांगने पर विवाद हुआ था। इसके बाद मारपीट हुई और फिर संतोष ने कल्लन के घर से ढाई फीट लंबी आयरन की पत्ती लेकर चौब सिंह के ऊपर प्रहार किया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। दोनों अभियुक्तों ने अपना जुर्म कुबूल किया है। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


1 / 6
Your Score0/ 6
Hathras Saket Parashar
ABOUT THE AUTHOR

Hathras Saket Parashar

Next Story