स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाएगा स्वास्थ्य विभाग, पीएम मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक आयोजन

Seva Pakhavaada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएंगा।

Prashant Vinay Dixit
Published on: 11 Sept 2025 12:20 AM IST (Updated on: 11 Sept 2025 12:34 AM IST)
DCM Brijesh Pathak Meeting
X

DCM Brijesh Pathak Meeting (Photo: Social Media)

Seva Pakhavaada: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा के दौरान स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाएगा। अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है।यह जानकारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दी है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान प्रदेश की स्वास्थ्य इकाइयों पर चरणबद्ध तरीके से कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें महिलाओं की विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में रोस्टर के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और विशिष्ट अस्पतालों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान से जुड़ी मुख्य बातें

नोडल अधिकारी: सभी जिलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे जो निरीक्षण और निगरानी का काम करेंगे।

निजी क्षेत्र की भागीदारी: सभी स्वास्थ्य शिविरों में निजी क्षेत्र की इकाइयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विभागों के बीच समन्वय: स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, ग्राम्य विकास और पंचायती राज जैसे विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उद्घाटन: सभी स्वास्थ्य शिविरों का उद्घाटन स्थानीय सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा करवाया जाएगा।

स्वच्छता: सेवा पखवाड़े की शुरुआत से पहले स्वास्थ्य इकाइयों पर साफ-सफाई से जुड़े कार्य पूरे कर लिए गए हैं।

आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम

डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मानसिक रोग विभाग ने विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 10 सितंबर के अवसर पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मानसिक रोग विभाग के संकाय सदस्यों डॉ. ए.क्यू. जिलानी, डॉ. आकांक्षा शर्मा, डॉ. अनुरंजन विश्वकर्मा, डॉ. शांतनु शुक्ला सहित अन्य विभागों के संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने प्रण लिया कि वे मानसिक रोगों और रोगियों के प्रति संवेदनशीलता और सहानुभूति रखेंगे और आत्महत्या की रोकथाम के लिए तत्पर रहेंगे। संस्थान का मानसिक रोग विभाग मरीजों को दैनिक सेवाएं प्रदान करता है। इसके अतिरिक्त विशेष ओपीडी भी संचालित होती हैं, जिनमें नशामुक्ति, महिला एवं बाल मानसिक स्वास्थ्य, वृद्धावस्था और साइकोसोमैटिक ओपीडी शामिल हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Prashant Vinay Dixit
ABOUT THE AUTHOR

Prashant Vinay Dixit

Former Reporter Mail ID - prashantdixit916917@gmail.comprashantdixit916917@gmail.com

Prashant Vinay Dixit is a former Reporter at Newstrack.com.

Next Story