रात में वीडियो कॉल...कमरे में बुला घूरते हैं IAS, नोएडा के अफसर पर महिला कर्मचारियों के शोषण का आरोप

Noida IAS Officer Harassment: नोएडा के आईएएस अफसर पर महिला कर्मचारियों ने शोषण और उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। आईएएस अफसर के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं।

Shishumanjali kharwar
Published on: 12 Aug 2025 11:34 AM IST
Noida IAS Officer Harassment
X

Noida IAS Officer Harassment

Noida IAS Officer Harassment: उत्तर प्रदेश के नोएडा जनपद के राज्य कर विभाग में तैनात और एडिशनल कमिश्नर के पद पर कार्यरत आईएएस अफसर पर महिला कर्मचारियों ने शोषण और उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला कर्मचारियों की शिकायत के बाद आईएएस अफसर के खिलाफ जांच के आदेश दिये गये हैं। शासन के उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक आईएएस अधिकारी के खिलाफ शिकायती पत्र मिला है। जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री को भी भेजा पत्र

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी महिला कर्मचारियों ने शिकायती पत्र भेजा है। पत्र में आईएएस अफसर पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सीएम योगी को भेजे गये शिकायती पत्र में महिला अधिकारियों ने जिक्र किया है किएक ओर सरकार ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ जैसे अभियानों के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर एक आईएएस अधिकारी महिलाओं की अस्मिता के साथ खिलवाड़ कर रहा है। महिला कर्मचारियों द्वारा भेजे गये पत्र में लिखा गया है कि दफ्तर में उनके साथ अफसर गुलामों के तरह व्यवहार करते हैं।

यही नहीं अभद्र भाषा का भी प्रयोग करते है। साथ ही धमकी भी देते हैं और कहते हैं कि अगर उनकी बात नहीं मानी तो वह उनकी नौकरी खा जाएंगे। महिला कर्मचारियों का कहना है कि बीते चार माह से आईएएस अफसर का यह व्यवहार जारी है। वह धमकी देते हुए कहते हैं कि अगर बात नहीं मानी तो हाथ में भीख का कटोरा देकर नौकरी से निकलवा दूंगा। विभाग की महिला कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारी पर अमानवीय व्यवहार करने के साथ ही यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप भी लगाया है।

कमरे में बुलाकर घंटों खड़ा रखते हैं

पत्र में महिला कर्मचारियों ने यह भी लिखा है कि आईएएस अधिकारी महिलाओं को कमरे में बुलाकर घंटों खड़ा कर रखते हैं। अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं और महिलाओं को गंदे तरीके से घूरते रहते हैं। यही नहीं महिला कर्मचारियों को रात के समय वीडियो कॉल भी करते हैं। इसके साथ ही आईएएस अफसर महिला अधिकारियों की छिपकर वीडियो भी बनाते हैं।

जब महिला कर्मचारी आईएएस के इस व्यवहार का विरोध करती हैं तो उन्हें फर्जी मामलों में फंसाकर निलंबित कराने की धमकी भी देते हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने बेहद भारी मन से पत्र लिखा है। साथ ही मामले की स्वतंत्र जांच एजेंसी या फिर राज्य महिला आयोग द्वारा गोपनीय ढंग से जांच कराने की भी मांग की है। महिला कर्मचारियों ने आईएएस अफसर के खिलाफ बीते 5 अगस्त को शिकायती पत्र भेजा था। जिसके बाद मामले की त्वरित जांच के निर्देश दिए गए हैं।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story