TRENDING TAGS :
छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज के ठिकानों पर चला बुलडोजर, कुछ ही मिनट में घर हुआ जमींदोज
Illegal Conversion Case: प्रशासन ने शनिवार को छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज के ठिकानों पर बुलडोजर चलवाया। प्रशासन ने कागजी कोरम पूरा करने के बाद कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहा दिया।
Illegal Conversion Case
Illegal Conversion Case: उत्तर प्रदेश में गैर मुस्लिम लड़कियों के अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के सरगना जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के गिरफ्तार होने के बाद उसके करीबियों की भी मुश्किलें बढ़ने लगी है। इसी क्रम में प्रशासन ने शनिवार को छांगुर बाबा के भतीजे सबरोज के ठिकानों पर बुलडोजर चलवाया। प्रशासन ने कागजी कोरम पूरा करने के बाद कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को ढहा दिया।
बुलडोजर एक्शन के दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। बताया जा रहा है कि बलरामपुर जनपद के गैडास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के रेहरा माफी में सबरोज का ठिकाना सरकारी जमीन पर अवैध रूप से निर्मित था। इसके साथ ही छांगुर बाबा के नजदीकियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई भी चल रही है।
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में भी जुटा था गिरोह
छांगुर बाबा के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस जांच में उसके खौफनाक मंसूबों का खुलासा हुआ है। वह भारत को गजवा-ए-हिंद बनाने का सपना बुन रहा था। लेकिन उसके मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया। हालांकि इस बीच उसने कई मासूम लड़कियों की जिंदगी को बर्बाद कर दिया।
छांगुर की गैंग में एक या दो नहीं बल्कि तीन हजार से अधिक लोग शामिल थे। अब तक पुलिस जांच में उसके कारनामों का खुलासा हो चुका है। साथ ही छांगुर के कई प्रतिबंधित और संदिग्ध संस्थाओं से भी कनेक्शन का खुलासा होने के बाद छानबीन चल रही है। दरगाह के बाहर अंगूठी बेचने वाले छांगुर बाबा ने दुबई, सऊदी, तुर्की जैसे देशों तक अपनी पैठ बनायी थी।
धर्मांतरण के लिए उसे विदेशों से फंडिंग की जा रही थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि धर्मांतरण कराने वाले मास्टरमाइंड जलालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के संबंध उन संदिग्ध संस्थाओं से भी थे जोकि देश के अमन-चैन को खत्म करने की फिराक में थे। छांगुर बाबा के इस काले साम्राज्य को आगे बढ़ाने में उसकी मदद सहयोगी नीतू उर्फ नसरीन करती थी।


