बिजनौर में नायब तहसीलदार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Bijnor News: बिजनौर में नायब तहसीलदार पद पर तैनात राजकुमार सरकारी काम से जिले से बाहर गये हुए थे।

Shishumanjali kharwar
Published on: 3 Sept 2025 12:16 PM IST
Bijnor News
X

Bijnor News

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में बुधवार को नायब तहसीलदार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन पहुंचे और आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

सरकारी काम से गये हुए थे जिले से बाहर

मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर में नायब तहसीलदार पद पर तैनात राजकुमार सरकारी काम से जिले से बाहर गये हुए थे। देर रात वह सरकारी आवास पर लौटे थे। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गये। थोड़ी देर बाद परिजनों ने गोली चलने की आवाज सुनी। जिसके बाद वह भागे-भागे कमरे के पास पहुंचे तो कमरे अंदर से बंद था। 15-20 मिनट दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया।

कमरे में नायब तहसीलदार खून से लथपथ जमीन पर पड़े हुए। उन्होंने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से सिर में गोली मार ली थी। परिजन आनन-फानन में उन्हें लेकर चिकित्सालय पहुंचे। जहां उपचार के दौरान नायब तहसीलदार ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नायब तहसीलदार ने खुद को गोली क्यों मारी। यह सवाल सभी को परेशान कर रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है।

1 / 8
Your Score0/ 8
Shishumanjali kharwar
ABOUT THE AUTHOR

Shishumanjali kharwar

Former Content Writer Mail ID -Shishulko@gmail.comShishulko@gmail.com

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story