Jalaun News : बेतवा नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 20 घंटे बाद मिला, गांव में शोक

Jalaun News : जालौन में बेतवा नदी में डूबे किशोर नीतेश यादव का शव 20 घंटे बाद मिला, गांव में मचा कोहराम, मां-बाप की इकलौती संतान था।

Afsar Haq
Published on: 22 Oct 2025 1:17 PM IST
Jalaun News : बेतवा नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव 20 घंटे बाद मिला, गांव में शोक
X

 Jalaun News  ( Image From Social Media )

Jalaun News : थाना क्षेत्र के ग्राम पथरेहठा में बेतवा नदी में सोमवार को स्नान के दौरान डूबे 16 वर्षीय किशोर नीतेश यादव का शव 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार सुबह मिला। यह घटना उस समय हुई जब नीतेश अपने दोस्त कल्लू के साथ नदी में नहा रहा था। बताया गया कि स्नान के दौरान दोनों किशोर गहराई में चले गए, जिससे वे डूबने लगे। वहीं पास में मौजूद अन्य मौनव्रती लोगों ने शोर सुनकर तत्काल नदी में छलांग लगाई और कल्लू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

लेकिन नीतेश पानी की तेज धार में बह गया और उसका कुछ पता नहीं चला। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन सोमवार शाम तक कोई सफलता नहीं मिल सकी। रात होने पर सर्च ऑपरेशन को रोक दिया गया। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे पुनः खोज अभियान शुरू किया गया, जिसमें थाना पुलिस के साथ 37वीं वाहिनी पीएसी के गोताखोरों ने हिस्सा लिया।

तीन घंटे की मेहनत के बाद शव को डूबने के स्थान से लगभग एक किलोमीटर दूर बरामद कर लिया गया। जैसे ही शव मिला, गांव में कोहराम मच गया। नीतेश अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। मां मीरा देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर तहसीलदार अभिनव तिवारी, क्षेत्राधिकारी ए.के. सिंह, चौकी प्रभारी सुरेश यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

1 / 7
Your Score0/ 7
Shalini Rai

Shalini Rai

Mail ID - raishalini910@gmail.com

Next Story