Jaunpur News: 31 अगस्त तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी, अन्यथा तीन माह के लिए बंद हो जाएगा राशन वितरण

Jaunpur News: जौनपुर सहित उत्तर प्रदेश के सभी राशन कार्डधारकों के लिए 31 अगस्त 2025 तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। समय पर ई-केवाईसी न कराने पर तीन माह के लिए राशन वितरण बंद कर दिया जाएगा।

Nilesh Singh
Published on: 26 Aug 2025 9:15 AM IST
Jaunpur News: 31 अगस्त तक कराएं राशन कार्ड की ई-केवाईसी, अन्यथा तीन माह के लिए बंद हो जाएगा राशन वितरण
X

Jaunpur News

Jaunpur News: जिलापूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि शासन के निर्देशानुसार, ऐसे सभी राशन कार्ड धारक जिन्होंने अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, वे 31 अगस्त तक यह प्रक्रिया पूर्ण कर लें। अन्यथा, उनके राशन कार्ड/यूनिट पर खाद्यान्न वितरण आगामी तीन माह के लिए निलंबित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को छोड़कर, सभी यूनिट की ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। यदि निर्धारित तीन माह की अवधि में ई-केवाईसी नहीं कराई जाती है, तो संबंधित यूनिट को राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। वहीं, समयावधि के भीतर ई-केवाईसी कराने वाले लाभार्थी अगले माह से पुनः खाद्यान्न प्राप्त करने के पात्र होंगे।अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए स्पष्ट किया गया है कि यदि कार्ड की किसी एक यूनिट की भी ई-केवाईसी हो चुकी है, तो पूर्ण 35 किलो खाद्यान्न प्रदान किया जाएगा। जिनकी ई-केवाईसी शेष है, उन्हें यह प्रक्रिया आगामी तीन माह के भीतर पूरी करनी होगी।

इसके अतिरिक्त, नए राशन कार्ड के सभी सदस्यों अथवा पुराने कार्ड में जोड़ी गई नई यूनिट के लिए, खाद्यान्न प्राप्त करने से पूर्व ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। ई-पॉस मशीन में विवरण प्रदर्शित होते ही यह कार्य किया जाना चाहिए।जिलापूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे 31 अगस्त से पूर्व अपने राशन कार्ड की सभी यूनिट की ई-केवाईसी अवश्य करा लें, ताकि सितंबर माह के वितरण के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

1 / 5
Your Score0/ 5
Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

Next Story