हे भगवान! सुहागरात के अगले ही सुबह मौत, 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई थी शादी

Jaunpur News: यूपी के जौनपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की, लेकिन सुहागरात के अगले ही सुबह उनकी अचानक मौत हो गई।

Gausiya Bano
Published on: 1 Oct 2025 8:30 AM IST
हे भगवान! सुहागरात के अगले ही सुबह मौत, 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से रचाई थी शादी
X

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश का जौनपुर इन दिनों एक हैरान कर देने वाली घटना को लेकर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। मामला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता, लेकिन यह हकीकत है। यहां एक 75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की, शादी के बाद सुहागरात मनाई और फिर सुबह होते-होते उनकी अचानक मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।

अकेलेपन से परेशान थे संगरू राम

गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव के रहने वाले संगरू राम की उम्र भले ही 75 साल हो चुकी थी, लेकिन उनका दिल अब भी किसी साथी की तलाश में था। करीब एक साल पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था। संगरू राम की कोई संतान नहीं थी, जिससे वे अकेले पड़ गए थे। खेती-बाड़ी करके जैसे-तैसे जीवन बिता रहे थे। उनके भाई और भतीजे दिल्ली में रहते थे और कारोबार संभालते थे। ऐसे में गांव में संगरू अकेलेपन से घिरे रहते थे।

गांव की समझाइश और बुजुर्ग का फैसला

गांव वालों के मुताबिक, संगरू राम पिछले कई दिनों से दूसरी शादी करने की बात कर रहे थे। गांव वालों ने उन्हें उम्र का हवाला देकर बहुत समझाने की कोशिश की, लेकिन उनका मन बदलना मुश्किल था। आखिरकार सोमवार को उन्होंने अपने फैसले पर अमल किया और जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज की। इसके बाद मंदिर में विधिवत शादी भी रचाई।

दुल्हन भी थी दूसरी शादीशुदा

मनभावती की भी यह दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी से दो बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि संगरू राम ने उनसे साफ कहा था, “तुम बस मेरा घर संभाल लो, बच्चों की जिम्मेदारी मैं उठाऊंगा।” शादी के बाद दोनों ने खुशियों के सपने बुने, देर रात तक बातें कीं और भविष्य को लेकर योजनाएं बनाई।

शादी के अगले ही दिन मौत

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। सुबह होते ही संगरू राम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुल्हन मनभावती के लिए यह नजारा किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

गांव में फैली सनसनी और उठे सवाल

इस घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कोई इसे बुजुर्ग की उम्र से जोड़कर देख रहा है तो कोई इस घटना को संदिग्ध मान रहा है। संगरू राम के भतीजों ने तो अंतिम संस्कार तक रुकवा दिया है। उनका कहना है कि मौत अचानक हुई है, इसलिए जांच जरूरी है।

पुलिस जांच होगी या मामला दब जाएगा?

अब बड़ा सवाल यही है कि क्या पुलिस इस मामले में जांच करेगी और पोस्टमार्टम कराया जाएगा या फिर मामला चुपचाप दबा दिया जाएगा। फिलहाल इस अजीबोगरीब घटना ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है। गांव के लोग इसे “प्रेम की अद्भुत कहानी” कह रहे हैं, तो कुछ इसे “लालच का खेल” मानकर फुसफुसाहट कर रहे हैं।

1 / 5
Your Score0/ 5
Gausiya Bano
ABOUT THE AUTHOR

Gausiya Bano

Gausiya Bano is a Multimedia Journalist based in Lucknow, the capital city of Uttar Pradesh, currently serving as Desk In-Charge at Newstrack. She holds a postgraduate degree in Journalism from Makhanlal Chaturvedi National University, Bhopal, Madhya Pradesh. With over 2.5 years of experience, she has worked with leading organizations including Rajasthan Patrika and NewsBytes. She has expertise in news desk operations, reporting and digital journalism. At Newstrack She oversees content management, ensures editorial accuracy and coordinates with reporters to maintain high newsroom standards. Passionate about ethical reporting and adapting to the evolving media landscape, Gausiya Bano continues to grow as a dedicated and responsible journalist.

Next Story