Jaunpur News: जौनपुर में कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

Jaunpur News: जायसवाल समाज जौनपुर में कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकालेगा, आयोजन समिति का गठन कर तैयारियां शुरू की गईं।

Neelesh Singh
Published on: 13 Oct 2025 7:11 PM IST
Procession on family deity Sahastrabahu Arjun Jayanti in Jaunpur
X

जौनपुर में कुलदेवता सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा (Photo- Newstrack)

Jaunpur News: जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति की साधारण सभा की बैठक ओलन्दगंज स्थित जौनपुर रेस्टोरेंट के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने की। इस दौरान आगामी माह में कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जन्मोत्सव पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

शोभायात्रा को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक आशुतोष जायसवाल बनाए गए। उनके साथ पीयूष जायसवाल, श्रवण जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल, दीपक जायसवाल, संतोष जायसवाल ‘टम’ और राकेश जायसवाल (मछलीशहर) सहित कई सदस्यों को शामिल किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जिले का कोई भी स्वजातीय व्यक्ति समिति का आजीवन सदस्य बन सकता है। महोत्सव के पश्चात संस्था के नियमों के अनुसार नई कार्यकारिणी का चुनाव भी कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने अपनी कार्यावधि में हुए आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में मछलीशहर, मड़ियाहूं और शाहगंज से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। सभा को प्रेम नारायण जायसवाल, हेमंत जायसवाल, श्रवण जायसवाल और कृष्ण कुमार जायसवाल ने संबोधित किया।

सभा का संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र जायसवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी स्वजातीय बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की जयंती सामाजिक एकता और संस्कृति का प्रतीक है।

अंत में सभा का समापन वंदे मातरम और भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की आरती के साथ किया गया। इस अवसर पर दिनेश जायसवाल, अशर्फीलाल जायसवाल, विजय सिंह जायसवाल, राजेश जायसवाल, सत्य प्रकाश जायसवाल, जयप्रकाश जायसवाल, कवि जायसवाल, राकेश जायसवाल, अनिल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

1 / 3
Your Score0/ 3
Neelesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Neelesh Singh

Next Story