Jaunpur News: जौनपुर में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार

Jaunpur News: बुधवार को पुलिस ने तीन मामलों में वांछित नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

Nilesh Singh
Published on: 3 Sept 2025 8:49 PM IST
Jaunpur News: जौनपुर में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार
X

जौनपुर में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपितों को किया गिरफ्तार  (photo: social media )

Jaunpur News: जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर कार्रवाई करने के तहत बुधवार को पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में वांछित और नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनमें दो मामले दुष्कर्म से जुड़े हैं, जबकि एक मामला छेड़खानी और एससी/एसटी एक्ट से संबंधित है।

पहला मामला थाना सिकरारा क्षेत्र का है। यहां पुलिस टीम ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त सुभम कुमार निषाद पुत्र स्वर्गीय रामप्रवेश निषाद निवासी घोरहा, थाना सिकरारा को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मुखबिर खास की सूचना पर बनसफा मोड़ मंदिर के पास से हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 292/2025 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस व 3/4 पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में अपराध निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल मुन्नीलाल शामिल रहे।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दूसरा मामला थाना चंदवक क्षेत्र का है। यहां पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित शुभम यादव पुत्र शिवनारायण यादव निवासी जरासी, थाना चंदवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 278/2025 धारा 87/61(2) बीएनएस बढ़ोत्तरी व धारा 64(1) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। यह गिरफ्तारी उपनिरीक्षक मरछू यादव की टीम ने की, जिसमें हेड कांस्टेबल सुनील यादव और विजय सिंह भी शामिल रहे।

पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार

तीसरा मामला थाना सरायख्वाजा का है। यहां पुलिस ने छेड़खानी के आरोप में अरबाज पुत्र ईद मोहम्मद निवासी जंगीपुर खुर्द को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 520/2025 धारा 74/115(2), 351(2) बीएनएस व 3(2)5ए एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में हुई, जिसमें उपनिरीक्षक खलीकुज्जमा, हेड कांस्टेबल युसुफ खान और रघुनाथ यादव शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों को उनके अपराध की जानकारी देते हुए गिरफ्तार किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

1 / 7
Your Score0/ 7
Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

Next Story