Jaunpur News: जौनपुर में 8 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Jaunpur News: इस मेले में निजी क्षेत्र की कई नामी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

Nilesh Singh
Published on: 5 Sept 2025 6:14 PM IST
Jaunpur News: जौनपुर में 8 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
X

जौनपुर में 8 सितम्बर को लगेगा रोजगार मेला  (photo: social media )

Jaunpur News: निदेशक, सेवायोजन उत्तर प्रदेश, लखनऊ और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 8 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में निजी क्षेत्र की कई नामी कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि हाईस्कूल, इंटर, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण 18 से 35 वर्ष आयु के युवक-युवतियां इसमें हिस्सा ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया के तहत कंपनियां कैम्पस सलेक्शन के माध्यम से साक्षात्कार लेकर उम्मीदवारों को नौकरी प्रदान करेंगी।

ये चीज़ें साथ लाना अनिवार्य

मेले में आने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र और बायोडाटा साथ लाना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन वेब पोर्टल https://rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

1 / 6
Your Score0/ 6
Nilesh Singh
ABOUT THE AUTHOR

Nilesh Singh

Next Story