Jhansi News: झांसी में फर्जी नौकरी गिरोह: झांसा देकर 13 लाख 60 हजार की ठगी, पूरे परिवार ने मिलकर किया कांड

Jhansi News: आरोपी ने कहा कि वह सरकारी विभाग में या किसी प्रतिष्ठित जगह नौकरी लगवा देगा। पीड़ित युवकों ने भी नौकरी की चाहत में उसकी बातों पर यकीन कर लिया और अलग-अलग रकम उसे दे दी।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 May 2025 10:47 PM IST
Jhansi News: झांसी में फर्जी नौकरी गिरोह: झांसा देकर 13 लाख 60 हजार की ठगी, पूरे परिवार ने मिलकर किया कांड
X

झांसा देकर 13 लाख 60 हजार की ठगी  (photo: social media )

Jhansi News: जिले के मोंठ थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हरार में एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है। नौकरी दिलाने के नाम पर चार युवकों से कुल 13 लाख 60 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापिस मांगनी चाही, तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पूरे मामले को लेकर पीड़ितों ने थाना मोंठ में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में पूरे परिवार ने गिरोह बनाकर जालसाजी की है।

ठगी से पहले बढ़ाई दोस्ती

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनीश यादव पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी ग्राम पुरा टेहरका तथा राकेश झा, शिवम झा और प्रहलाद कुशवाहा, समस्त निवासी ग्राम कुम्हरार थाना मोंठ के बीच आपसी मेलजोल बना रहता है। इन्हीं के संपर्क में ग्राम कुम्हरार निवासी एक युवक आया और उसने सभी को नौकरी लगवाने का लालच दिया।

नौकरी लगवाने का लालच दिया

आरोपी ने कहा कि वह सरकारी विभाग में या किसी प्रतिष्ठित जगह नौकरी लगवा देगा, लेकिन इसके लिए कुछ रकम खर्च करनी पड़ेगी। पीड़ित युवकों ने भी नौकरी की चाहत में उसकी बातों पर यकीन कर लिया और अलग-अलग रकम उसे दे दी।

कुल 13 लाख 60 हजार हड़पे

पीड़ितों के मुताबिक, अनीश यादव ने 3 लाख 30 हजार, शिवम झा ने 4 लाख 63 हजार, प्रहलाद कुशवाहा ने 4 लाख और राकेश झा ने 1 लाख 60 हजार रुपये अनुराग प्रताप सिंह को उसके परिवार के लोगों की मौजूदगी में सौंपे।

गैंग ने पीड़ितों को धमकाया

काफी समय बीतने के बावजूद जब न तो नौकरी मिली और न ही रकम वापिस हुई, तो सभी पीड़ित 20 मई की सुबह 11 बजे आरोपी के घर पहुंचे। वहां वह तो नहीं मिला, लेकिन उसकी गैंग के अन्य सदस्य मौजूद थे। जब पीड़ितों ने उनसे अनुराग प्रताप सिंह के बारे में जानकारी ली और अपनी रकम वापसी की मांग की, तो आरोपी बुरी तरह भड़क उठे।

पीड़ितों का कहना है कि आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और कहा कि न तो पैसे वापिस करेंगे और अगर दोबारा दरवाजे पर आए तो जान से हाथ धो बैठोगे।

कठोर कार्रवाई की मांग

इस पूरे मामले को लेकर पीड़ितों ने थानाध्यक्ष मोंठ को शिकायती पत्र देकर आरोपी और उसकी गैंग के अन्य सदस्यों के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी देने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

1 / 5
Your Score0/ 5
Monika

Monika

Mail ID - monika.254229@gmail.com

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story