TRENDING TAGS :
Jhansi News: पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में चलाया टिकट चेकिंग अभियान
Jhansi News: बांदा स्टेशन पर भी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
पैसेंजर और मेमू ट्रेनों में चलाया टिकट चेकिंग अभियान (photo: social media )
Jhansi News: झांसी मंडल में पैसेंजर एवं मेमू ट्रेनों में चलाए जा रहे विशेष टिकट चेकिंग अभियान के तहत मऊरानीपुर स्टेशन पर सघन चेकिंग की गई। इस दौरान 85 प्रकरण पकड़े गए और रुपए 29,407 का जुर्माना वसूल किया गया। चेकिंग टीम में मुख्य टिकट निरीक्षक मुख्यालय मनोहर लाल मीणा एवं साकेत यादव के नेतृत्व में नीलम सिंह, अलका श्रीवास्तव, अभिषेक शर्मा, अभिषेक मीणा, राहुल गुप्ता, राम मनोहर एवं शाहनवाज सक्रिय रूप से शामिल रहे।
बांदा स्टेशन पर अभियान
इसी क्रम में बांदा स्टेशन पर भी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां कुल 64 प्रकरणों से रुपए 34,210 का राजस्व प्राप्त किया गया। इस चेकिंग कार्य में विनय श्रीवास्तव, तारिक हुसैन, आर.के. दुबे, कुलदीप, निखिल आदि टिकट निरीक्षक उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाया।
रागौल स्टेशन पर जागरूकता
इसके अतिरिक्त रागौल स्टेशन पर भी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां यात्रियों को चेकिंग स्टाफ द्वारा जागरूक किया गया और उन्हें यह संदेश दिया गया कि यात्रा सदैव वैध टिकट के साथ ही करें। रेल प्रशासन का उद्देश्य केवल जुर्माना वसूलना ही नहीं बल्कि जनता को नियमों का पालन कराने और सुरक्षित व सुविधाजनक यात्रा हेतु प्रेरित करना भी है।
मंडल में बिना टिकट एवं अनियमित रेल यात्रियों पर जबरदस्त करवाई जारी है। रेल प्रशासन ने पुनः स्पष्ट किया है कि बिना टिकट या अनुचित टिकट से यात्रा करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों से अपेक्षा है कि वे अपनी सुविधा एवं सम्मानजनक यात्रा के लिए समय पर टिकट अवश्य लें।


