TRENDING TAGS :
Jhansi News: टिकट चेकिंग में रेल यात्रियों से वसूला गया 21 हजार का राजस्व
Jhansi News: यह अभियान वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ललितपुर खंड में संचालित गाड़ी संख्या 64616 एवं 11077 में तथा ललितपुर स्टेशन पर चलाया गया।
Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व तथा मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीणा के पर्यवेक्षण में झाँसी मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।
यह अभियान वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से ललितपुर खंड में संचालित गाड़ी संख्या 64616 एवं 11077 में तथा ललितपुर स्टेशन पर चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्यवाही की गई। अभियान में कुल 60 प्रकरण दर्ज कर 21 हजार रुपए का राजस्व प्राप्त किया गया। इस अभियान में मंडल के चेकिंग स्टाफ विशाल सिंह, प्रवीण तिवारी, सुश्री शालिनी धुरिया, सुश्री भारती कुशवाहा, अमित कपूर, आलोक खरे एवं एन.एस. यादव सम्मिलित रहे।
झांसी मंडल ने समयपालन में बनाया नया कीर्तिमान
झांसी। झाँसी मंडल ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए समयपालन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मंडल की ट्रेन समयपालन प्रतिशत 95.80 प्रतिशत रही, जो कि पिछले तीन वित्तीय वर्षों तथा कोविड-19 के बाद की अवधि में अब तक की सबसे उच्च उपलब्धि है। इससे पूर्व 15 मार्च 2025 को सर्वश्रेष्ठ समयपालन 95.10 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
विशेष उल्लेखनीय है कि 16 अगस्त 2025 को भी मंडल का समयपालन 93.05 प्रतिशत रहा। इस दौरान झाँसी मंडल ने 91 प्रतिशत एवं 89 प्रतिशत की रोलिंग ब्लॉक दक्षता भी दर्ज की, जो परिचालन की दृष्टि से उल्लेखनीय उपलब्धि है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। भविष्य में इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया, जिससे मंडल इसी प्रकार की उपलब्धि निरंतर जारी रखे।


