Jhansi News: रेल मंडल ने जून में माल भाड़े से कमाए 85.73 करोड़ रुपये, फ्लाई ऐश परिवहन में बनाया नया रिकॉर्ड

Jhansi News: जून 2025 में मालभाड़े से ₹85.73 करोड़ की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.3% अधिक है। इस दौरान 8.40 मिलियन टन माल का सफलतापूर्वक परिवहन किया गया।

Gaurav kushwaha
Published on: 2 July 2025 9:38 PM IST
Jhansi News: रेल मंडल ने जून में माल भाड़े से कमाए 85.73 करोड़ रुपये, फ्लाई ऐश परिवहन में बनाया नया रिकॉर्ड
X

रेल मंडल ने जून में माल भाड़े से कमाए 85.73 करोड़ रुपये, फ्लाई ऐश परिवहन में बनाया नया रिकॉर्ड   (photo: social media )

Jhansi News: मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीरज भटनागर की रणनीति के तहत झांसी मंडल ने मालभाड़ा क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जून 2025 में मालभाड़े से ₹85.73 करोड़ की आय हुई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.3% अधिक है। इस दौरान 8.40 मिलियन टन माल का सफलतापूर्वक परिवहन किया गया।

लक्ष्य से अधिक लोडिंग और राजस्व

• जून 2025 तक 2.22 मिलियन टन के लक्ष्य के मुकाबले 2.49 मिलियन टन की लोडिंग हुई — लक्ष्य से 12.16% अधिक।

• वर्षभर के ₹244.13 करोड़ के राजस्व लक्ष्य के मुकाबले मंडल ने ₹259.21 करोड़ की आय प्राप्त की — लक्ष्य से 10.24% अधिक।

फ्लाई ऐश परिवहन में रिकॉर्ड प्रदर्शन

इस माह फ्लाई ऐश परिवहन से भी ऐतिहासिक आय हुई। 31 रेक लोड कर झांसी मंडल ने ₹7.35 करोड़ की आय अर्जित की। यह न केवल एक आर्थिक उपलब्धि है बल्कि पर्यावरण के लिहाज़ से भी एक सकारात्मक संकेत है।

मंडल रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा ने इस सफलता को टीम वर्क, ग्राहक विश्वास और रणनीतिक योजना का परिणाम बताया।

1 / 9
Your Score0/ 9
Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story