Jhansi News: झाँसी में महिला कैदियों की अनोखी पहल: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों के लिए बनाई 'सिंदूर वाली राखी'

Jhansi News: इस पहल का उद्देश्य न केवल महिला कैदियों और सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत करना है, बल्कि महिला बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने का संदेश भी देना है।

Gaurav kushwaha
Published on: 8 Aug 2025 11:24 PM IST
Jhansi News: झाँसी में महिला कैदियों की अनोखी पहल: ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों के लिए बनाई सिंदूर वाली राखी
X

ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सैनिकों के लिए बनाई 'सिंदूर वाली राखी'   (photo: social media )

Jhansi News: रक्षाबंधन के पर्व पर झांसी जिला कारागार की महिला बंदियों ने एक भावुक और प्रेरणादायक पहल करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में तैनात सैनिकों के लिए विशेष 'सिंदूर वाली राखी' तैयार की है। इन राखियों को डाक विभाग के माध्यम से सीमाओं पर तैनात जवानों तक भेजा गया है।

इस पहल का उद्देश्य न केवल महिला कैदियों और सैनिकों के बीच भावनात्मक संबंध को मजबूत करना है, बल्कि महिला बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़े रखने का संदेश भी देना है।

क्या है ‘सिंदूर वाली राखी’?

झांसी जेल प्रशासन द्वारा तैयार की गई इस विशेष राखी किट में सिंदूर, चावल और एक छोटा सा रक्षा सूत्र शामिल किया गया है। इन सामग्रियों को डाक विभाग द्वारा बनाए गए विशेष लिफाफों में बंद कर देश की सीमाओं पर भेजा गया है, ताकि रक्षाबंधन के दिन सैनिकों को भाईचारे और सम्मान का एहसास हो सके।

जेल प्रशासन की सराहनीय पहल

इस पहल को लेकर झांसी जिला कारागार के अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया, “यह पहल महिला कैदियों के आत्मविश्वास और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने अपने हाथों से राखियाँ बनाकर यह साबित किया है कि जेल की दीवारें दिलों के बीच के रिश्तों को नहीं रोक सकतीं।”

1 / 8
Your Score0/ 8
Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Next Story