Jhansi News: झांसी में हत्या: राजीनामा न करने पर जेल से बाहर आए आरोपी ने की वारदात

Jhansi News: झांसी में दुष्कर्म केस के आरोपी ने राजीनामा न करने पर युवक की हत्या कर दी।

Gaurav kushwaha
Published on: 21 Oct 2025 5:36 PM IST
Jhansi crime: Rape accused kills youth for not compromising
X

झांसी में हत्या: राजीनामा न करने पर जेल से बाहर आए आरोपी ने की वारदात (Photo- Newstrack)

Jhansi News: झांसी। राजीनामा करो, वरना जेल से जैसे ही बाहर आऊंगा, मौत के घाट उतार दूंगा। यह बात कहते ही जेल से बाहर आए आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सितौरा निवासी शिशुपाल ने बताया कि बीते रोज वह अपने भाई रामकिशुन के साथ खरीददारी करने बाजार गया था। दोनों भाई बाईक से घर लौट रहे थे। इसी दौरानन लाल पहाड़िया के पास रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे पांच लोगों ने उसे और उसके भाई को घेर लिया।

-विपक्षियों ने रामकिशुन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जबकि उसने भागकर जानन बचाई। घटना में घायल भाई रामकिशुन को उपचार के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामकिशुन को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मऊरानीपुर पुलिस ने श्रीधर, सुमित व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।-

पुलिस ने बताया

पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपीगण राजीनामा करने का दबाव बना रहे थे। न करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। कुछ समय पहले आरोपी जेल से बाहर आया था। जेल से लौटने के बाद वारदात को अंजाम दे दिया। इस संबंध में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

1 / 6
Your Score0/ 6
Gaurav kushwaha
ABOUT THE AUTHOR

Gaurav kushwaha

Jhansi - Reportergauravkushwaha.newstrackpr@gmail.com
Next Story